-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Shubman Gill On Jasprit Bumrah Availability In Ind Vs Eng Test Series
इंग्लैंड में नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह? नए कप्तान शुभमन गिल ने किया बड़ा खुलासा, बताया क्यों नहीं मिलेगा मौका!
- Written By: मृणाल पाठक
दिनेश कार्तिक ने शुभमन गिल से बातचीत के दौरान बुमराह की उपलब्धता को लेकर सवाल पूछा, जिस पर गिल ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में जवाब देते हुए कहा कि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि बारिश से कितने मैच प्रभावित होते हैं।

शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह (सोर्स- सोशल मीडिया)
लंदन: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ 20 जून से शुरू होने जा रही है। इस दौरे में टीम इंडिया की कमान युवा बल्लेबाज शुभमन गिल संभालेंगे। हालांकि, यह सीरीज़ भारतीय टीम के लिए आसान नहीं मानी जा रही है, क्योंकि रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ी इस बार टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
वहीं, तेज़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस भी टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। बुमराह हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दौरान पीठ की चोट के चलते बाहर हो गए थे और करीब चार महीने तक मैदान से दूर रहे। इसके बाद से उनके टेस्ट कार्यभार में सावधानी बरती जा रही है।
पूर्व भारतीय बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने शुभमन गिल से बातचीत के दौरान बुमराह की उपलब्धता को लेकर सवाल पूछा, जिस पर गिल ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में जवाब देते हुए कहा कि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि बारिश से कितने मैच प्रभावित होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
बुमराह की फिटनेस न केवल उनकी गेंदबाज़ी को प्रभावित कर रही है, बल्कि यही कारण रहा कि वह इस दौरे के लिए कप्तानी की दौड़ से भी बाहर हो गए।
मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा था कि गिल को कप्तानी मिलने की एक वजह यह भी है कि बुमराह फिटनेस के कारण इंग्लैंड दौरे पर सभी पांच मैच खेलते नजर नहीं आएंगे। इसके बाद से हर कोई जानना चाहता है कि बुमराह इंग्लैंड दौरे पर कौन से टेस्ट खेलते नजर आएंगे। पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक ने भी बुमराह को लेकर गिल से यही सवाल पूछा।
इस सवाल पर जवाब देते हुए शुभमन गिल ने कहा, “यह काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि हम सीरीज़ के दौरान कैसे आगे बढ़ते हैं। हो सकता है किसी मैच में बारिश हो जाए, इसलिए ये फैसला मैच-दर-मैच लिया जाएगा। हमें यह देखना होगा कि बुमराह का वर्कलोड कितना है और उनकी स्थिति क्या कहती है।”
उन्होंने आगे कहा- ”हम पहले से तय नहीं करना चाहते कि वह कौन-कौन से मैच खेलेंगे, क्योंकि कई बार परिस्थितियां आपके पक्ष में होती हैं और कई बार नहीं। यही बातें तय करेंगी कि वह अगले मैच में खेल पाएंगे या नहीं।”
शुभमन गिल के बयान को सीधे तौर पर देखा जाए तो ये बात साफ है कि बुमराह को तभी मौका मिलेगा, जब परिस्थितियां उनके अनुकूल होंगी। अधिक वर्कलोड की दशा में हो सकता है कि उन्हें कुछ मैचों में मौका न दिया जाए।
Shubman gill on jasprit bumrah availability in ind vs eng test series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
Jul 02, 2026 | 01:14 PMKids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Jul 02, 2026 | 01:09 PMअकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
Jul 02, 2026 | 12:59 PMराम के नाम पर पाप करने वालों को न राजदंड से राहत मिलेगी, न धर्मदंड से; चंदा विवाद पर बोले सुधांशु त्रिवेदी
Jul 02, 2026 | 12:57 PMक्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














