Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गुजरात टाइंटस की टीम में मचा हड़कंप! SRH के खिलाफ अगला मैच नहीं खेल पाएंगे कप्तान शुभमन गिल?

गौरतलब है कि शुभमन गिल ने राजस्थान के खिलाफ 84 रन की विस्फोटक पारी खेली, लेकिन वो RR की बल्लेबाजी के दौरान मैदान पर नहीं दिखे। खबर है कि बल्लेबाजी करते वक्त उनके पीठ में ऐंठन आ गई थी।

  • Written By: संजय सिंह बिष्ट
Updated On: Apr 29, 2025 | 07:36 PM

शुभमन गिल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: गुजरात टाइटंस आईपीएल 2025 में शानदार खेल दिखाया है। लेकिन सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में गुजरात ने कप्तान शुभमन गिल की 84 रन की पारी के चलते 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। गुजरात के द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने इस स्कोर को वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक शतक के चलते 16वें ओवर में हासिल कर लिया। वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंदों में 101 रन की विस्फोटक पारी खेली।

वहीं, राजस्थान के खिलाफ गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने भी विस्फोटक पारी खेली। यही कारण था कि गुजरात 209 रन के स्कोर तक पहुंची। लेकिन गुजरात के गेंदबाज इस स्कोर को डिफेंड नहीं कर सके। इस मुकाबले में हार के बाद गुजरात की टीम के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है। गौरतलब है कि मुकाबले के दौरान कप्तान गिल फिल्डिंग करने नहीं उतरे थे। इसके पीछे की वजह उनके पीठ में दर्द का होना था।

खबर है कि राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में शुभमन गिल की पीठ हल्की सी ऐंठन आई थी। यही कारण था कि वो इस मैच में फिल्डिंग के दौरान नहीं दिखे थे। इस दौरान उनकी जगह इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर ईशांत शर्मा मैदान पर उतरे थे। वहीं, कप्तानी की जिम्मेदारी राशिद खान ने निभाई थी।

सम्बंधित ख़बरें

रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल, वनडे में छठी बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड

IND vs AFG: शतकवीर ईशान किशन वनडे फॉर्मेट में वापसी पर बेहद खुश, कहा- जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस हो रहा

खेल के मैदान में अफगानिस्तान की दुर्गति! भारत ने 170 रनों से हराया, झेली ODI इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी शिकस्त

गिल की धमाकेदार पारी के आगे गुरबाज की सेंचुरी बेकार, भारत ने 22.5 ओवर में चेज किया 195 का टारगेट

गिल अगला मैच खेल पाएंगे?

अब इसके बाद गुजरात टाइटंस को अहमदाबाद में ही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला खेलना है। ऐसे में फैंस के बीच सबसे सवाल ये है कि क्या वो इस मैच में टीम के लिए उपलब्ध होंगे या फिर नहीं? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मैच में कप्तान शुभमन गिल के फिट होने की उम्मीद है। लेकिन अभी तक कुछ भी साफ नहीं कहा जा सकता है।

खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गिल ने खेली थी विस्फोटक पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने भी ताबड़तोड़ पारी खेली। खासकर कप्तान शुभमन गिल ने। उन्होंने 50 गेंदों का सामना करते हुए 84 रन बना। वहीं, साई सुदर्शन ने 39 रन की पारी खेली। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ने 26 गेंदों में 50 रन बनाए।

Shubman gill fitness update gujarat titans ipl 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 29, 2025 | 07:36 PM

Topics:  

  • Gujrat Titans
  • Rashid Khan
  • Shubman Gill

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.