राशिद खान बने टी20 फॉर्मेट के बादशाह, रच डाला इतिहास, बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसे तोड़ना हर किसी के लिए मुश्किल
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में यूएई के खिलाफ मैच में राशिद खान ने एक विकेट लेते ही टी20 क्रिकेट में 700 विकेट पूरे कर इतिहास रच दिया। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
राशिद खान (फोटो- सोशल मीडिया)
Rashid Khan Record: राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। अफगानिस्तान के दिग्गज लेग स्पिनर और कप्तान ने टी20 फॉर्मेट में 700 विकेट पूरे कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह इस प्रारूप में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। यह खास उपलब्धि उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में यूएई के खिलाफ मुकाबले के दौरान हासिल की। इस मैच में उन्होंने मुहम्मद अरफान को आउट कर अपना 700वां विकेट पूरा किया। इससे पहले किसी भी गेंदबाज ने टी20 क्रिकेट में यह आंकड़ा नहीं छुआ था।
टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में राशिद खान पहले स्थान पर हैं। दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर Dwayne Bravo का नाम आता है, जिन्होंने 582 मैचों में 631 विकेट झटके थे। तीसरे स्थान पर उनके ही हमवतन Sunil Narine हैं, जिनके नाम 583 मैचों में 613 विकेट दर्ज हैं। चौथे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर Imran Tahir हैं, जिन्होंने 572 विकेट लिए। पांचवें स्थान पर वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर Andre Russell का नाम है, जिनके खाते में 508 विकेट हैं। ये सभी खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं, ऐसे में राशिद के रिकॉर्ड को तोड़ना बेहद कठिन नजर आता है।
राशिद खान का टी20 करियर कैसा रहा है
राशिद खान ने साल 2015 में टी20 क्रिकेट में पदार्पण किया था। अब तक वह 518 मैचों की 513 पारियों में 18.5 के औसत और 6.59 की इकॉनमी रेट से 700 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 18 बार चार विकेट लेने का कारनामा किया, जबकि चार बार पांच विकेट भी अपने नाम किए। उनकी लगातार प्रभावी गेंदबाजी ने उन्हें इस फॉर्मेट का सबसे सफल गेंदबाज बना दिया है। टी20 इंटरनेशनल में भी उनके नाम सबसे ज्यादा विकेट दर्ज हैं और वह अब तक 191 विकेट हासिल कर चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
अफगानिस्तान ने यूएई को 5 विकेट से हराया
यूएई के खिलाफ मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 160 रन बनाए। सोहेब खान ने 48 गेंदों में 68 रन और शराफू ने 31 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने 19.2 ओवर में 5 विकेट गंवाकर जीत दर्ज कर ली। इस मुकाबले में अजमतुल्लाह ओमरजई को बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
