-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Shubman Gill Ends His Century Drought In The Army Country With England
IND vs ENG: कप्तान बनते ही गिल ने दिया ‘शुभ’ संकेत, SENA देश में जड़ा पहला शतक, हेडिंग्ले टेस्ट का पहला दिन रहा बल्लेबाजों के नाम
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
शुभमन गिल ने टेस्ट में कप्तान बनते ही टीम के लिए बेहतरीन अंदाज में शतक लगाया। इसके साथ ही उनका SENA देशों में शतक लगाने का सूखा भी खत्म हो गया। कुल मिलाकर हेडिंग्ले टेस्ट का पहला दिन भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा।

शुभमन गिल (फोटो- @BCCI)
इग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच शुरु होने से पहले इंग्लैडं के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फेसला किया। हेडिंग्ले, लीड्स टेस्ट के पहला दिन टीम इंडिया के नाम रहा। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर 359 रन बनाए।
इस दौरान पहले विकेट के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के बीच 91 रन की साझेदारी हुई। इस वक्त केएल राहुल 42 रन बनाकर पवेलियन गए। वहीं, कप्तान शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाया। इसके अलावा उपकप्तान ऋषभ पंत ने 65 रन बनाकर नाबाद रहे।
शुभमन गिल का यादगार शतक
पहले दिन का खेल समाप्त होने तक कप्तान शुभमन गिल 127 रन पर नाबाद रहे। इससे पहले उन्होंने 140 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया। उनकी पूरी पारी में 16 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। शुभमन गिल के ये शतक उनके करियर का यादगार शतक बन गया। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में विराट कोहली की कमी महसूस नहीं होने दी।
सम्बंधित ख़बरें
तय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
इसके साथ ही शुभमन गिल ने इंग्लैंड की धरती पर ये पहला टेस्ट शतक रहा। इससे पहले शुभमन गिल ने इंग्लैंड में केवल एक ही टेस्ट मैच खेला था। उस मुकाबले में उन्होंने पहली पारी में 17 और दूसरी पारी में 4 रन बनाए थे। शुभमन का SENA देशों में पहला शतक लगाया। जिसका मतलब हुआ कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सेना देशों में शतक लगाने का सूखा खत्म हुआ। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 2000 रन भी पूरे किए।
Milestone Unlocked 🔓 2⃣0⃣0⃣0⃣ Test runs and counting for Captain Shubman Gill 👏👏 Scorecard ▶️ https://t.co/CuzAEnBkyu#TeamIndia | #ENGvIND | @ShubmanGill pic.twitter.com/BOke0Mghyu — BCCI (@BCCI) June 20, 2025
ये रहा मैच का हाल
हेडिंग्ले टेस्ट का पहला दिन भारत के बल्लेबाजों के नाम रहा। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बल्लेबाजों ने टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 359 पहुंचा दिया। इस दौरान शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने शतकीय पारी खेली। पहले विकेट के लिए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान केएल राहुल को ब्रायडन कार्से 42 रन के स्कोर पर अपना शिकार बनाया। उनका कैच स्लिप में मौजूद जो रूट ने पकड़ा।
जिसके बाद टीम इंडिया के 92 रन के स्कोर पर डेब्यू कर रहे साई सुदर्शन शून्य पर बेन स्टोक्स का शिकार बने। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 101 रन की पारी खेली। उन्हें कप्तान बेन स्टोक्स ने अपना दूसरा शिकार बनाया। वहीं, उपकप्तान ऋषभ पंत 65 के स्कोर पर नाबाद रहे।
Shubman gill ends his century drought in the army country with england
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Odisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














