- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs England Live Score 1st Test Ind Vs Eng Live Cricket Score Leeds Match Scorecard Updates Day 1
IND vs ENG 1st Test, Day 1: पहले दिन समाप्ती तक टीम इंडिया का स्कोर 359/3, जायसवाल-गिल की शतकीय पारी, ऋषभ पंत का पचासा
INDIA vs ENGLAND 1st test, 1st day Live Score: हेडिंग्ले टेस्ट का पहले दिन टीम इंडिया के बल्लेबाजों का बोलबाला रहा। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 101 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान गिल 127 रन व ऋषभ पंत 65 रन बनाकर नाबाद रहे।
- Written By: संजय बिष्ट

IND vs ENG 1st Test Day 1 live Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच आज 20 जून से खेला जा रहा है। आज से एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का आगाज हो गया है। भारतीय टीम इंग्लैंड में 2007 के बाज से कोई टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब नहीं हुई है। 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में सीरीज अपने नाम की थी। भारत ने इंग्लैंड में केवल तीन टेस्ट सीरीज ही जीती है। जो 1971, 1986 और 2007 में जीत दर्ज की है।
पहले दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 359 रन बनाए। इस दौरान शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने शतकीय पारी खेली। वहीं, केएल राहुल ने 42 रन बनाए। उपकप्तान ऋषभ पंत ने 65 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सेमीफाइनल के दौरान किया ऐसा काम…कि वायरल हो गया मुकेश अंबानी का VIDEO, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
IND vs NZ: कीवी टीम में बुमराह की दहशत, खिताबी जंग से पहले मिचेल सेंटनर ने कहा- वो वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं
T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल में बना बड़ा कीर्तिमान, जियो हॉटस्टार पर 65.2 मिलियन दर्शकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत के फाइनल में पहुंचते ही नवजोत सिंह सिद्धू ने मोहम्मद आमिर पर कसा तंज, फेक बाबा की दी उपाधि
20 Jun 2025 11:37 PM (IST)
20 Jun 2025 11:37 PM (IST)IND vs ENG 1st Test Day 1 live: पहले दिन भारत ने बनाए 359 रन
हेडिंग्ले टेस्ट का पहला दिन भारत के बल्लेबाजों के नाम रहा। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बल्लेबाजों ने टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 359 पहुंचा दिया। इस दौरान शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने शतकीय पारी खेली। पहले विकेट के लिए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान केएल राहुल को ब्रायडन कार्से 42 रन के स्कोर पर अपना शिकार बनाया। उनका कैच स्लिप में मौजूद जो रूट ने पकड़ा।
जिसके बाद टीम इंडिया के 92 रन के स्कोर पर डेब्यू कर रहे साई सुदर्शन शून्य पर बेन स्टोक्स का शिकार बने। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 101 रन की पारी खेली। उन्हें कप्तान बेन स्टोक्स ने अपना दूसरा शिकार बनाया। वहीं, उपकप्तान ऋषभ पंत 65 के स्कोर पर नाबाद रहे।
A day to remember for India as Yashasvi Jaiswal and Shubman Gill get into the record books ✨#ENGvINDhttps://t.co/2RG0QkTbSz
— ICC (@ICC) June 20, 2025
20 Jun 2025 10:51 PM (IST)
20 Jun 2025 10:51 PM (IST)IND vs ENG 1st Test Day 1 live: ऋषभ पंत की फिफ्टी
उपकप्तान ऋषभ पंत ने हेडिंग्ले में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। दूसरी तरफ कप्तान शुभमन गिल 126 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं। टीम का स्कोर 82 ओवर के बाद 350/3 विकेट है।
20 Jun 2025 10:17 PM (IST)
20 Jun 2025 10:17 PM (IST)IND vs ENG 1st Test Day 1 live: शुभमन गिल का शतक
शुभमन गिल ने कप्तान बनते ही शतक ठोक दिया है। उन्होंने 141 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन बनाए। दूसरी तरफ ऋषभ पंत 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम का स्कोर 77 ओवर के बाद 312/3 विकेट है।
20 Jun 2025 08:41 PM (IST)
20 Jun 2025 08:41 PM (IST)IND vs ENG 1st Test Day 1 live: जायसवाल को स्टोक्स ने भेजा पवेलियन
यशस्वी जायसवाल शानदार शतक लगाकर 101 रन के स्कोर पर बेन स्कोक्स का शिकार बने। स्टोक्स ने अपना दूसरा विकेट लिया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उपकप्तान ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए हैं। दूसरी तरफ 63 के स्कोर पर खेल रहे हैं। टीम इंडिया का स्कोर 53 ओवर के बाद 226/3 है।
20 Jun 2025 08:03 PM (IST)
20 Jun 2025 08:03 PM (IST)IND vs ENG 1st Test Day 1 live: यशस्वी जायसवाल का शतक
यशस्वी जायसवाल ने हेडिंग्ले में अपना शतक पूरा कर दिया है। उन्होंने ये ऐतिहासिक शतक 143 गेंदों में पूरा किया। इसके साथ ही इंग्लैंड में अपना पहला शतक लगाया। दूसरी तरफ शुभमन गिल 57 के स्कोर पर खेल रहे हैं। टीम का स्कोर 209/2 विकेट है।
20 Jun 2025 06:53 PM (IST)
20 Jun 2025 06:53 PM (IST)IND vs ENG 1st Test Day 1 live: यशस्वी जायसवाल ने पूरी की फिफ्टी
यशस्वी जायसवाल ने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 96 गेंदों पर फिप्टी लगाई। दूसरी तरफ कप्तान शुभमन गिल 33 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं। टीम इंडिया का स्कोर 35 ओवर के बाद 135/2 विकेट है।
20 Jun 2025 06:36 PM (IST)
20 Jun 2025 06:36 PM (IST)IND vs ENG 1st Test Day 1 live: शुभमन गिल मैदान पर
साई सुदर्शन के विकेट के बाद कप्तान शुभमन गिल मैदान पर आए हैं। दूसरी तरफ सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल क्रीज में मौजूद है। इस वक्त कप्तान गिल 14 तो जायसवाल 46 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं। टीम का स्कोर 116/2 पहुंच चुका है।
20 Jun 2025 05:31 PM (IST)
20 Jun 2025 05:31 PM (IST)IND vs ENG 1st Test Day 1 live: साई सुदर्शन शून्य पर आउट
केएल राहुल के तुरंत बाद साई सुदर्शन भी अपना विकेट गंवा चुके हैं। उन्हें इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस हिसाब से साई सुदर्शन डेब्यू मैच में ही शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। अब लंच ब्रेक हो चुका है। पहले मैच के पहले सेशन में टीम इंडिया ने 92 के स्कोर पर अपने दो विकेट खो दिए हैं। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर शुभमन गिल आ चुके हैं।
20 Jun 2025 05:27 PM (IST)
20 Jun 2025 05:27 PM (IST)IND vs ENG 1st Test Day 1 live: भारत को लगा पहला झटका
टीम इंडिया को केएल राहुल के रूप में पहला झटका लगा। वो ब्रायडन कार्स की गेंद पर स्पिप में जो रूट को अपना कैच थमा बैठे। उन्होंने 78 गेंदों का सामना करते हुए 42 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए साई सुदर्शन आए हैं। वो इस मैच में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू कर रहे हैं। दूसरी तरफ यशस्वी जायसवाल 41 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
20 Jun 2025 05:20 PM (IST)
20 Jun 2025 05:20 PM (IST)IND vs ENG 1st Test Day 1 live: बिना विकेट खोए टीम इंडिया का स्कोर 80 पार
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल शानदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 23 ओवर के बाद 91/0 विकेट है। केएल राहुल 42 तो यशस्वी जायसवाल 41 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं। दोनों खिलाड़ी समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
20 Jun 2025 04:34 PM (IST)
20 Jun 2025 04:34 PM (IST)IND vs ENG 1st Test Day 1 live: टीम इंडिया का स्कोर 44/0
पहले टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल समझदारी से बल्लेबाजी कर रहे हैं। ड्रिंग्स ब्रेक तक टीम इंडिया का स्कोर 44/0 है। इस वक्त यशस्वी जायसवाल 27 और केएल राहुल 16 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं।
20 Jun 2025 03:34 PM (IST)
20 Jun 2025 03:34 PM (IST)IND vs ENG 1st Test Day 1 live: यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल मैदान पर
पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम के बल्लेबाज मैदान पर उतर चुके हैं। हेडिंग्ले टेस्ट में टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग करने के लिए आए हैं। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स पहले ओवर लेकर आए हैं। मैदान पर अच्छी धूप खिली हुई है। इस फायदा बल्लेबाजों को मिल सकते हैं।
20 Jun 2025 03:23 PM (IST)
20 Jun 2025 03:23 PM (IST)IND vs ENG 1st Test Day 1 live: टीम इंडिया का हेडिंग्ले में रिकॉर्ड
इस मैदान पर उसने अपना पहला मैच साल 1952 में खेला था। लेकिन इस मुकाबले में टीम इंडिया का हार का मूंह देखना पड़ा था। ओवरऑल टीम इंडिया ने हेडिंग्ले के मैदान पर कुल 7 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इस दौरान टीम इंडिया को 2 बार जीत का सामना करना पड़ा है। वहीं, 4 मुकाबलों में हार व 1 ड्रॉ रहा है। आखिरी बार भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ यहां पर 2021 के दौरान मैच खेला था। इस मैच में भी इंग्लैंड ने भारत को करारी शिकस्त दी थी। इन सब के बाद अब 20 जून को भारतीय टीम हेडिंग्ले पर अपना आठवां मुकाबला खेलेगी।
20 Jun 2025 03:21 PM (IST)
20 Jun 2025 03:21 PM (IST)IND vs ENG 1st Test Day 1 live: पिच रिपोर्ट
इस मैदान की पिच पूरी तरह से हरी दिखाई दे रही है। ऐसे में लग रहा है कि मुकाबले के शुरुआती दिनों में गेंदबाज बल्लेबाजों के उपर हावी रहेंगे। बल्लेबाजों को इस मैदान पर रन बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। यहां पर जो भी टीम टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को पिच में मौजूद नमी का फायदा मिल सकता है।
20 Jun 2025 03:18 PM (IST)
20 Jun 2025 03:18 PM (IST)IND vs ENG 1st Test Day 1 live: भारत के लिए दो टेस्ट मैचों के बीच सबसे ज़्यादा मैच मिस करने वाले खिलाड़ी
- 118 जयदेव उनादकट (2010-22)
- 87 दिनेश कार्तिक (2010-18)
- 83 पार्थिव पटेल (2008-16)
- 77 करुण नायर (2017-25)*
- 56 अभिनव मुकुंद (2011-17)
20 Jun 2025 03:15 PM (IST)
20 Jun 2025 03:15 PM (IST)IND vs ENG 1st Test Day 1 live: करुण नायर 8 साल बाद खेलेंगे पहला टेस्ट
करुण नायर ने आखिरी टेस्ट 2017 में खेला था। अब उन्हें दोबारा टेस्ट मैच खेलने का मौका 8 साल बाद 2025 में इंग्लैंड में खेलने का मौका मिला।
20 Jun 2025 03:14 PM (IST)
20 Jun 2025 03:14 PM (IST)IND vs ENG 1st Test Day 1 live: साई सुदर्शन का डेब्यू
स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में डेब्यू करेंगे। वह लीड्स में पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे। उन्हें चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय कैप सौंपी।
20 Jun 2025 03:13 PM (IST)
20 Jun 2025 03:13 PM (IST)IND vs ENG 1st Test Day 1 live: इंग्लैंड की प्लेइंग 11
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टोंग, शोएब बशीर
20 Jun 2025 03:11 PM (IST)
20 Jun 2025 03:11 PM (IST)IND vs ENG 1st Test Day 1 live: भारतीय टीम का प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
India vs england live score 1st test ind vs eng live cricket score leeds match scorecard updates day 1
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mira Bhayander में रिक्शा लाइसेंस घोटाले की जांच: सरकार सख्त, विशेष जांच अभियान शुरू
Apr 03, 2026 | 12:53 PMNavabharat Nishanebaaz: चुनाव के बाद ममता जाएंगी दिल्ली, कहीं रास्ता न काट जाए बिल्ली
Apr 03, 2026 | 12:51 PMदिग्विजय भोंडवे के सिर सजा ‘महाराष्ट्र केसरी’ का ताज; मंत्री अशोक उइके ने किया आधुनिक खेल अकादमी का ऐलान
Apr 03, 2026 | 12:50 PMनासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ 2027 हजार करोड़ की आर्थिक हलचल और 30 हजार स्थानीय युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण
Apr 03, 2026 | 12:50 PMNanded Suicide: पेपर अच्छा गया तो फंदे से क्यों झूली सानिका? इंजीनियरिंग छात्रा की मौत पर गहराया रहस्य
Apr 03, 2026 | 12:48 PMहर मौके की शान बढ़ाने वाले गुलाम जामुन का विदेशी कनेक्शन, जानें फारस की खाड़ी से कैसे पहुंचा भारत
Apr 03, 2026 | 12:47 PMWardha में ‘ब्लैकआउट’: कही गिरे मकान तो कही गिरे पेड़, आंधी ने उखाड़े बिजली के खंभे, देखें भयावह तस्वीरें
Apr 03, 2026 | 12:37 PMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














