ब्रैडमैन और गावस्कर की लिस्ट में शामिल हुए गिल, एक टेस्ट सीरीज में 4 शतक लगाने..
Shubman Gill Score 4 Centuries In A Test Series: शुभमन गिल ने शतक जड़कर कप्तान के तौर पर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने बतौर कप्तान चौथा शतक जड़ा है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
Shubman Gill Score 4 Centuries In A Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में शुभमन गिल ने अपने बल्लेबाजी के दम पर कई कीर्तिमान हासिल कर लिए हैं। मैनचेस्टर में टेस्ट शतक जड़ते ही गिल ने कप्तान के तौर पर एक टेस्ट सीरीज में चार बनाए हैं। इसके साथ ही वो सर डॉन ब्रैडमैन और महान सुनील गावस्कर की बराबरी कर ली है।
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में गिल ने अपना चौथा शतक जड़ा। कप्तान के रूप में गिल ने एक टेस्ट सीरीज में चार शतक बनाने के डॉन ब्रैडमैन और सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में किसी भी अन्य कप्तान ने एक टेस्ट सीरीज में चार से अधिक शतक नहीं बनाए हैं।
20 जून 2025 को लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट कप्तानी में पदार्पण करने वाले शुभमन गिल ने लीड्स टेस्ट की पहली पारी में 147 रन बनाए। 2 से 6 जुलाई तक एजबेस्टन में खेले गए भारत-इंग्लैंड सीरीज के दूसरे टेस्ट में गिल ने पहली पारी में 269 और दूसरी पारी में 161 रन बनाए। वहीं उन्होंने रविवार (27 जुलाई) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथे टेस्ट की भारत की दूसरी पारी के दौरान एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में भारत के कप्तान के रूप में अपना चौथा शतक बनाया।
सम्बंधित ख़बरें
10828 रन और 380 विकेट लेने वाले मैच-विनर ने बीच सीजन लिया संन्यास, टीम इंडिया के खिलाफ किया था डेब्यू
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित, रॉबिन्सन की वापसी, 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री
इंग्लैंड क्रिकेट ने उठाया बड़ा कदम, मार्कस नॉर्थ बने मेंस टीम के नेशनल सिलेक्टर
ICC Rankings: बिना मैदान पर उतरे ही चमक गई शुभमन गिल की किस्मत, तो पाकिस्तानी बल्लेबाज को हुआ जबरदस्त नुकसान
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में शुभमन गिल के स्कोर
| मैदान | तारीख | पहली पारी | दूसरी पारी |
|---|---|---|---|
| लीड्स | 20-24 जून 2025 | 147 | 8 |
| बर्मिंघम | 2-6 जुलाई 2025 | 269 | 161 |
| लॉर्ड्स | 10-14 जुलाई 2025 | 16 | 6 |
| मैनचेस्टर | 23-27 जुलाई 2025 | 12 | 103 |
1947-48 में ऑस्ट्रेलिया में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट श्रृंखला के दौरान ब्रैडमैन ने पांच मैच खेले और चार शतक बनाए, जबकि गावस्कर ने घरेलू मैदान पर 1978-79 में भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट श्रृंखला के छह मैचों में चार शतक बनाए।
भारत के खिलाफ 1947-48 की टेस्ट सीरीज में ब्रैडमैन के स्कोर
| मैदान | तारीख | पहली पारी | दूसरी पारी |
|---|---|---|---|
| ब्रिस्बेन | 28 नव.–4 दिस. 1947 | 185 | — |
| सिडनी | 12–18 दिसम्बर 1947 | 13 | — |
| मेलबर्न | 1–5 जनवरी 1948 | 132 | 127* |
| एडलैड | 23–28 जनवरी 1948 | 201 | — |
| मेलबर्न | 6–10 फरवरी 1948 | 57* | — |
सुनील गावस्कर ने कुल 9 पारियों में 732 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार शतक जड़ा था। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 205, 107, 120 और 182 रनों की पारी खेली थी।
यह भी पढ़ें: मैनचेस्टर में तेंदुलकर के बाद गिल ने जड़ा शतक, 35 साल में ऐसा करने वाले पहले…
भारत के खिलाफ 1947-48 की टेस्ट सीरीज में गावस्कर के स्कोर
| मैदान | तारीख | पहली पारी | दूसरी पारी |
|---|---|---|---|
| मुंबई (WS) | 1–6 दिसम्बर 1978 | 205 | 73 |
| बेंगलुरु | 15–20 दिसम्बर 1978 | 0 | — |
| कोलकाता | 29 दिस.–3 जनवरी 1979 | 107 | 182* |
| चेन्नई | 12–16 जनवरी 1979 | 4 | 1 |
| दिल्ली | 24–29 जनवरी 1979 | 120 | — |
| कानपुर | 2–8 फरवरी 1979 | 40 | — |
एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक शतक बनाने वाले क्रिकेटर
- क्लाइड वॉलकॉट (वेस्टइंडीज) – 5 बनाम ऑस्ट्रेलिया (1955)
- डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) – 4 बनाम दक्षिण अफ्रीका (1931-32)
- मोहम्मद यूसुफ (पाकिस्तान) – 4 बनाम वेस्टइंडीज (2006)
- डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) – 4 बनाम भारत (1947-48) कप्तान
- जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 4 बनाम वेस्टइंडीज (2003-04)
- डग वाल्टर्स (ऑस्ट्रेलिया) – 4 बनाम वेस्टइंडीज (1968-69)
- डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) – 4 बनाम इंग्लैंड (1930)
- एवर्टन वीक्स (वेस्टइंडीज) – 4 बनाम भारत (1948-49)
- डेनिस कॉम्पटन (इंग्लैंड) – 4 बनाम दक्षिण अफ्रीका (1947)
- सुनील गावस्कर (भारत) – 4 बनाम वेस्टइंडीज (1971)
- नील हार्वे (ऑस्ट्रेलिया) – 4 बनाम दक्षिण अफ्रीका (1949-50)
- जॉर्ज हेडली (वेस्टइंडीज) – 4 बनाम इंग्लैंड (1930)
- विराट कोहली (भारत) – 4 बनाम ऑस्ट्रेलिया (2014-15) (3 कप्तान)
- मुदस्सर नजर (पाकिस्तान) – 4 बनाम भारत (1982-83)
- स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) – 4 बनाम भारत (2014-15)
- सुनील गावस्कर (भारत) – 4 बनाम वेस्टइंडीज (1978-79) कप्तान
- वैली हैमंड (इंग्लैंड) – 4 बनाम ऑस्ट्रेलिया (1928-29)
- नील हार्वे (ऑस्ट्रेलिया) – 4 बनाम दक्षिण अफ्रीका (1952-53)
- जो रूट (इंग्लैंड) – 4 बनाम भारत (2021-22) (3 कप्तान)
- हर्बर्ट सटक्लिफ (इंग्लैंड) – 4 बनाम ऑस्ट्रेलिया (1924-25)
- हर्बर्ट सटक्लिफ़ (इंग्लैंड) – 4 बनाम दक्षिण अफ्रीका (1929)
- शुभमन गिल (भारत) – 4 बनाम इंग्लैंड (2025)
