भारत-इंग्लैंड सीरीज में शुभमन गिल का बड़ा कारनामा, 700 से ज्यादा रन बनाने वाले..

IND vs ENG Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज में 700 रन बनाने वाले गिल चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले तीन खिलाड़ियों ने ऐसा कारनामा किया है।
भारत-इंग्लैंड सीरीज में शुभमन गिल का बड़ा कारनामा, 700 से ज्यादा रन बनाने वाले..
शुभमन गिल और जायसवाल (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

IND vs ENG Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में शुभमन गिल ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में गिल 700 पूरा करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उससे पहले तीन खिलाड़ियों ने दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज में 700 या उससे ज्यादा रन बनाए है।

मैनचेस्टर टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में शुभमन गिल ने 81 रन का आंकड़ा छूते ही मौजूदा भारत-इंग्लैंड सीरीज़ में 700 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वो  ग्राहम गूच, जो रूट और यशस्वी जायसवाल के साथ एक खास लिस्ट में शामिल हो गए। इंग्लैंड के गूच भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में 700 से ज़्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज थे और भारत के लिए इंग्लैंड के ख़िलाफ एक सीरीज में 700 से ज़्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज होने का रिकॉर्ड पिछले साल जायसवाल ने ही बनाया था।

हालांकि, गिल इंग्लैंड में खेली गई टेस्ट सीरीज में 700 रन बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं। भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में 700+ रन बनाने वाले चार क्रिकेटरों पर एक नजर:-

ग्राहम गूच - 752 (1990)

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान ग्राहम गूच ने 1990 की भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में तीन मैच खेले और एक तिहरे शतक, दो शतक और दो अर्द्धशतकों की मदद से कुल 752 रन बनाए। उस सीरीज के लॉर्ड्स टेस्ट में गूच ने कुल 456 रन (333 और 123) बनाए, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड है।

जो रूट - 737 रन (2021-22)

जो रूट 2021-22 में इंग्लैंड की धरती पर भारत के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड टीम के कप्तान थे और उन्होंने चार शतकों और एक अर्द्धशतक की मदद से कुल 737 रन बनाए।

यशस्वी जायसवाल - 712 रन (2024)

यशस्वी जायसवाल ने 2024 की भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के सभी पांच मैच खेले और कुल 712 रन बनाए। उस सीरीज में जायसवाल ने दो दोहरे शतक और तीन अर्धशतक लगाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी मिला।

शुभमन गिल - 700* रन (2025)

गिल भारतीय टीम के कप्तान हैं और अपनी पहली कप्तानी टेस्ट सीरीज में ही उन्होंने 700 रन बना लिए हैं। गिल इंग्लैंड में खेली गई किसी टेस्ट सीरीज में 700 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं और अब उनके नाम SENA देशों में खेली गई किसी टेस्ट सीरीज में 700 रन बनाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज होने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

Navbharat Live
navbharatlive.com