-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Shubman Gill Becomes 1st Indian After 35 Years To Score Test 100 In Manchester
मैनचेस्टर में तेंदुलकर के बाद गिल ने जड़ा शतक, 35 साल में ऐसा करने वाले पहले…
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Shubman Gill Score Test 100 In Manchester: शुभमन गिल ने मैनचेस्टर में शतक लगाते ही एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वो 35 साल के बाद इस मैदान पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं।

शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
Shubman Gill Score Test 100 In Manchester: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट में शतक लगाते ही शुभमन गिल ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली। गिल ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर शतक लगाने वाले केवल नौवें भारतीय क्रिकेटर और 1990 में सचिन तेंदुलकर के बाद पहले खिलाड़ी बन गए।
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट की तीसरी पारी में शुभमन गिल ने 228 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। वो 35 साल के बाद इस ग्राउंड में शतक लगाया है। सचिन के बाद कोई भी खिलाड़ी इस मैदान में शतक नहीं लगा पाया था। लेकिन गिल ने यह शतक लगाकर यह कारनामा भी कर दिया।
शुभमन गिल का यह 9वां टेस्ट शतक था। यह टेस्ट शतक गिल का सबसे बेस्ट शतक में से एक भी है। उन्होंने दबाव और परिस्थितियों को देखते हुए धैर्य के साथ खेलते शतक बनाया। गिल दूसरी पारी में तब बल्लेबाजी करने उतरे थे, जब टीम 0 पर ही दो विकेट गंवा दी थी। उसके बाद उन्होंने केएल राहुल के साथ 188 रनों की साझेदारी की।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल, वनडे में छठी बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड
एक सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे कप्तान बने
इस दौरान केएल राहुल 90 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन गिल डटे रहे। उन्होंने इस पारी में 12 चौके लगाकर अपना शतक पूरा किया। यह उनका इस सीरीज में चौथा शतक है। वह महान सुनील गावस्कर और डॉन ब्रैडमैन के बाद एक टेस्ट सीरीज में चार शतक लगाने वाले केवल तीसरे कप्तान बन गए। इसके साथ ही वह एक सीरीज में सर्वाधिक शतक लगाने वाले भारतीय कप्तानों की सूची में गावस्कर (दो बार) और कोहली के साथ संयुक्त रूप से शामिल हो गए।
गिल ने रोहित शर्मा के WTC रिकॉर्ड की बराबरी की
गिल के सभी शतक 2019 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप शुरू होने के बाद से आए हैं। नौ शतकों के साथ वह अब प्रतियोगिता में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में अपने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर चुके हैं, हालांकि गिल ने रोहित शर्मा से चार मुकाबले कम खेले हैं। वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। जो रूट इस सूची में पहले नंबर पर हैं।
| खिलाड़ी | मैच | पारियां | रन | शतक |
|---|---|---|---|---|
| जो रूट | 68* | 124 | 5946 | 20 |
| स्टीव स्मिथ | 55 | 95 | 4278 | 13 |
| केन विलियमसन | 28 | 50 | 2822 | 11 |
| मार्नस लाबुशेन | 53 | 96 | 4225 | 11 |
| शुभमन गिल | 36* | 67 | 2613 | 9 |
| रोहित शर्मा | 40 | 69 | 2716 | 9 |
| हैरी ब्रूक | 25* | 42 | 2260 | 8 |
यह भी पढ़ें: भारत-इंग्लैंड सीरीज में शुभमन गिल का बड़ा कारनामा, 700 से ज्यादा रन बनाने वाले..
शुभमन गिल लंच से पहले जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हो गए। वो 103 रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए हैं। भारत अभी भी इंग्लैंड से 88 रन से पीछे है। भारत को सीरीज में बने रहने के लिए वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा और निचले क्रम के बल्लेबाजों से कुछ संघर्ष की उम्मीद करनी होगी।
Shubman gill becomes 1st indian after 35 years to score test 100 in manchester
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 June 2026: रविवार को इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
Jun 28, 2026 | 12:15 AMपंजाब में नशे के खिलाफ ‘सूरमा’ अभियान का आगाज, 15 जुलाई तक 3,100 खेल मैदान और जिम होंगे शुरू; CM मान का ऐलान
Jun 27, 2026 | 11:10 PMवाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PMचलती बाइक पर अचानक गिर गई पेड़ की भारी डाल, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; जिंदगी और मौत से जूझ रहा शख्स
Jun 27, 2026 | 11:00 PMमुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PMगौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता टूटा, एक साल से रह रहे थे अलग, एक्ट्रेस ने खुद की तलाक की पुष्टि
Jun 27, 2026 | 10:42 PMसेशेल्स में PM मोदी का जलवा! कार डिप्लोमेसी से भारतीय संस्कृति की झलक तक, तस्वीरों में देखें- PHOTOS
Jun 27, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM
Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM














