Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मैनचेस्टर में तेंदुलकर के बाद गिल ने जड़ा शतक, 35 साल में ऐसा करने वाले पहले…

Shubman Gill Score Test 100 In Manchester: शुभमन गिल ने मैनचेस्टर में शतक लगाते ही एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वो 35 साल के बाद इस मैदान पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jul 27, 2025 | 05:52 PM

शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shubman Gill Score Test 100 In Manchester: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट में शतक लगाते ही शुभमन गिल ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली। गिल ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर शतक लगाने वाले केवल नौवें भारतीय क्रिकेटर और 1990 में सचिन तेंदुलकर के बाद पहले खिलाड़ी बन गए।

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट की तीसरी पारी में शुभमन गिल ने 228 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। वो 35 साल के बाद इस ग्राउंड में शतक लगाया है। सचिन के बाद कोई भी खिलाड़ी इस मैदान में शतक नहीं लगा पाया था। लेकिन गिल ने यह शतक लगाकर यह कारनामा भी कर दिया।

शुभमन गिल का यह 9वां टेस्ट शतक था। यह टेस्ट शतक गिल का सबसे बेस्ट शतक में से एक भी है। उन्होंने दबाव और परिस्थितियों को देखते हुए धैर्य के साथ खेलते शतक बनाया। गिल दूसरी पारी में तब बल्लेबाजी करने उतरे थे, जब टीम 0 पर ही दो विकेट गंवा दी थी। उसके बाद उन्होंने केएल राहुल के साथ 188 रनों की साझेदारी की।

सम्बंधित ख़बरें

सचिन के घर शादी की खुशियां, अर्जुन-सानिया की जोड़ी को बधाई देने आएंगे PM मोदी, तैयारियों में जुटा परिवार

विश्व कप जीतने के बाद स्वदेश लौटे कप्तान आयुष म्हात्रे, ‘मास्टर ब्लास्टर’ ने दिया ये खास गुरुमंत्र- VIDEO

BCCI ने जारी की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट,51 खिलाड़‍ियों को मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, लेकिन विराट-रोहित को लगा झटका

Under-19 World Cup: 1988 से 2026 तक…किस देश ने कितनी बार जीता खिताब, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

एक सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे कप्तान बने

इस दौरान केएल राहुल 90 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन गिल डटे रहे। उन्होंने इस पारी में 12 चौके लगाकर अपना शतक पूरा किया। यह उनका इस सीरीज में चौथा शतक है। वह महान सुनील गावस्कर और डॉन ब्रैडमैन के बाद एक टेस्ट सीरीज में चार शतक लगाने वाले केवल तीसरे कप्तान बन गए। इसके साथ ही वह एक सीरीज में सर्वाधिक शतक लगाने वाले भारतीय कप्तानों की सूची में गावस्कर (दो बार) और कोहली के साथ संयुक्त रूप से शामिल हो गए।

गिल ने रोहित शर्मा के WTC रिकॉर्ड की बराबरी की

गिल के सभी शतक 2019 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप शुरू होने के बाद से आए हैं। नौ शतकों के साथ वह अब प्रतियोगिता में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में अपने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर चुके हैं, हालांकि गिल ने रोहित शर्मा से चार मुकाबले कम खेले हैं। वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। जो रूट इस सूची में पहले नंबर पर हैं।

खिलाड़ी मैच पारियां रन शतक
जो रूट 68* 124 5946 20
स्टीव स्मिथ 55 95 4278 13
केन विलियमसन 28 50 2822 11
मार्नस लाबुशेन 53 96 4225 11
शुभमन गिल 36* 67 2613 9
रोहित शर्मा 40 69 2716 9
हैरी ब्रूक 25* 42 2260 8

यह भी पढ़ें: भारत-इंग्लैंड सीरीज में शुभमन गिल का बड़ा कारनामा, 700 से ज्यादा रन बनाने वाले..

शुभमन गिल लंच से पहले जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हो गए। वो 103 रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए हैं। भारत अभी भी इंग्लैंड से 88 रन से पीछे है। भारत को सीरीज में बने रहने के लिए वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा और निचले क्रम के बल्लेबाजों से कुछ संघर्ष की उम्मीद करनी होगी।

Shubman gill becomes 1st indian after 35 years to score test 100 in manchester

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2025 | 05:25 PM

Topics:  

  • England
  • IND Vs ENG
  • India vs England
  • Sachin Tendulkar
  • Shubman Gill

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.