शुभमन गिल ने विराट कोहली का एक और रिकॉर्ड तोड़ा, SENA देशों में ऐसा करने वाले...

Shubman Gill break Virat Kohli Records: शुभमन गिल ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक बड़ा कारनामा किया। बतौर एशियाई बल्लेबाज शुभमन गिल SENA देशों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।
शुभमन गिल ने विराट कोहली का एक और रिकॉर्ड तोड़ा, SENA देशों में ऐसा करने वाले...
शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Shubman Gill break Virat Kohli Records: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान शुभमन गिल ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। गिल ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ते हुए SENA देशों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज बन गए हैं। गिल ने विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वो 8 रन और बनाते ही SENA देशों में 700 रन बनाने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बन जाएंगे।

शुभमन गिल ने मैनचेस्टर टेस्ट में 74 रन बनाते ही विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। विराट कोहली के नाम SENA देशों में एक सीरीज में बतौर एशियाई बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड था। वहीं गिल ने मैनचेस्टर टेस्ट मैच की दूसरी पारी के 58वें ओवर में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। गिल ने रूट की गेंद पर चौका लगाकर यह कारनामा किया।

SENA देशों में खेली गई टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन (एशियाई बल्लेबाज द्वारा)

खिलाड़ी का नाम देश स्थल वर्ष मैच रन सर्वोच्च स्कोर
शुभमन गिल भारत इंग्लैंड 2025 4 694* 269
विराट कोहली भारत ऑस्ट्रेलिया 2014-15 4 692 169
मोहम्मद यूसुफ पाकिस्तान इंग्लैंड 2006 4 631 202
राहुल द्रविड़ भारत ऑस्ट्रेलिया 2003-04 4 619 233
राहुल द्रविड़ भारत इंग्लैंड 2002 4 602 217
विराट कोहली भारत इंग्लैंड 2018 5 593 149

उन्होंने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज़ में किसी भी एशियाई बल्लेबाज़ द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ के नाम था, जिन्होंने 2006 में इंग्लैंड दौरे पर चार टेस्ट मैचों में 631 रन बनाए थे। गिल को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में सिर्फ 13 रन चाहिए थे, और उन्होंने यह रन चौथे दिन के दूसरे सेशन में बना लिए।

इंग्लैंड में एक टेस्ट श्रृंखला में सर्वाधिक रन (एशियाई बल्लेबाज द्वारा)

खिलाड़ी का नाम देश वर्ष मैच रन सर्वोच्च स्कोर
शुभमन गिल भारत 2025 4 694* 269
मोहम्मद यूसुफ पाकिस्तान 2006 4 631 202
राहुल द्रविड़ भारत 2002 4 602 217
विराट कोहली भारत 2018 5 593 149
सुनील गावस्कर भारत 1979 4 542 221

यशस्वी जायसवाल ने एक सीरीज में बनाए सबसे ज्यादा रन

इंग्लैंड के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा टेस्ट सीरीज़ में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है। 2024 में भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में जायसवाल ने पांच मैचों में कुल 712 रन बनाए थे। जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ने और नंबर 1 का स्थान हासिल करने के लिए गिल को मौजूदा मैच में 17 रन और बनाने होंगे।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन (भारत के लिए)

  • यशस्वी जायसवाल – 712 (2024) भारत में
  • शुभमन गिल – 695* (2025) इंग्लैंड में
  • विराट कोहली – 655 (2016) भारत में
  • राहुल द्रविड़ – 602 (2002) इंग्लैंड में
  • विराट कोहली – 593 (2018) इंग्लैंड में
Navbharat Live
navbharatlive.com