IPL 2026: पंजाब किंग्स के पहले ही मुकाबले में चोटिल हुए कप्तान श्रेयस अय्यर, चोट पर खुद दिया बड़ा अपडेट

Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया। श्रेयस अय्यर घायल हुए, लेकिन सकारात्मक हैं। कूपर कोनोली नाबाद 72 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
Shreyas Iyer Injury During Gujarat Titans Match
श्रेयस अय्यर को लगी चोट (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Shreyas Iyer Injury: आईपीएल 2026 में मंगलवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पंजाब ने 3 विकेट से मैच जीत सीजन की शानदार शुरुआत की। मैच के दौरान पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर इंजर्ड हो गए थे। मैच के बाद अय्यर ने मैच के बाद अपनी चोट पर अपडेट दी।

पंजाब किंग्स की पारी के दौरान कूपर कोनोली और श्रेयस अय्यर एक साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। कोनोली की एक शॉट नॉन स्ट्राइक पर खड़े अय्यर के हाथ से टकरा गई। अय्यर को तेज चोट लगी। गेंद लगने के साथ ही वह क्रीज पर ही गिर गए। मेडिकल टीम द्वारा उपचार के बाद वह बल्लेबाजी को तैयार हुए। इंजरी के तुरंत बाद ही अय्यर का विकेट गिर गया।

इंजर्ड होने के बाद श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?

मैच के बाद अपनी इंजरी पर अय्यर ने कहा, "मैं बस इतना कह सकता हूं कि यह अच्छा है और यह पहले जैसा ही है। मैं इसे जटिल नहीं बनाना ​​चाहता। मैं सकारात्मक रहना चाहता हूं और उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा।" अय्यर के बयान से यह स्पष्ट है कि चोट गंभीर नहीं है और वह अगले मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं। श्रेयस अय्यर ने आउट होने से पहले 11 गेंदों पर 18 रन की पारी खेली, जिसमें दो बैक टू बैक छक्के शामिल थे।

मुकाबले का हाल

मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस (जीटी) को 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन पर रोक दिया था। जीटी की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने 27 गेंदों पर 39 और जोस बटलर ने 33 गेंदों पर 38 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 17 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली। पंजाब के लिए विजय कुमार वैशाक ने 3, युजवेंद्र चहल ने 2 और मार्को यानसेन ने 1 विकेट लिए।

पंजाब ने 19.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीता। पंजाब के लिए कूपर कोनोली ने 44 गेंदों पर 5 छक्कों और 5 चौकों की मदद से नाबाद 72 रनों की पारी खेली। इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 24 गेंदों पर 37 रन बनाए। जीटी के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। रबाडा, अशोर शर्मा, राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर को 1-1 विकेट मिला। कूपर कोनोली प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com