Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

10 साल की बुझी प्यास…PBKS ने प्लेऑफ में किया क्वालीफाई, श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास

पंजाब किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने के साथ ही कप्तान श्रेयस अय्यर ने कप्तानी में अनोखा रिकॉर्ड बना लिया है। अय्यर प्लेऑफ में तीन अलग-अलग टीमों की अगुआई करने वाले पहले कप्तान बन गए हैं।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: May 19, 2025 | 08:08 AM

श्रेयस अय्यर (सोर्स- एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

जयपुर: रविवार 18 मई को आईपीएल 2025 में डबल हेडर मुकाबला खेला गया। जहां शाम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खुद के साथ आरसीबी और पंजाब किंग्स को प्लेऑफ में पहुंचा दिया है। पहले मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर खुद को प्लेऑफ के लिए मजबूत बना दिया था, बाद में बची-कुची कसर गुजरात ने पूरी करके पंजाब के 10 साल का सूखा खत्म कर दिया।

पंजाब किंग्स राजस्थान रॉयल्स को 10 रनों से हराकर प्लेऑफ के करीब आ गई थी। इसके बाद जैसे ही गुजरात ने दिल्ली को हराया, वैसे ही पंजाब को प्लेऑफ का टिकट मिल गया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब ने 10 साल बाद आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाई टीम साल 2008 में पहली बार प्लेऑफ में पहुंची थी।

पंजाब किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने के साथ ही कप्तान श्रेयस अय्यर ने कप्तानी में अनोखा रिकॉर्ड बना लिया है। अय्यर प्लेऑफ में तीन अलग-अलग टीमों की अगुआई करने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले कोई भी कप्तान आईपीएल में यह बड़ा कारनामा नहीं कर पाया है। पंजाब से पहले अय्यर दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को भी प्लेऑफ में पहुंचा चुके हैं।

सम्बंधित ख़बरें

वानखेड़े में टीम इंडिया का विजयी आगाज, T20 World Cup 2026 में जीत के साथ की शुरुआत, USA को 29 रन से दी मात

‘हमें मालूम था कि वह बवंडर बन कर आएगा, लेकिन…’, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पर गदगद हुए दादा

RCB के लिए बोली 1.75 बिलियन डॉलर के पार, IPL के विस्तार से BCCI को होगा बंपर फायदा

IND vs USA Live Score: सीरीज ने लिया 8वां विकेट, टीम इंडिया ने 29 रन से जीता मुकाबला

LADIES AND GENTLEMAN – MEET SHREYAS IYER, THE FIRST CAPTAIN IN HISTORY TO TAKE 3 DIFFERENT TEAMS TO PLAYOFFS. 🥶 pic.twitter.com/NJKlgCP3F4 — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 18, 2025

अपनी कप्तानी में अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2020 के फाइनल में पहुंचाया था, हालांकि टीम खिताब जीतने में नाकाम रही थी। पिछले सीजन में उनकी कप्तानी में कोलकाता की टीम न सिर्फ प्लेऑफ में पहुंची बल्कि आईपीएल का खिताब भी अपने नाम किया था। अब अय्यर के पास पंजाब को चैंपियन बनाने का शानदार मौका है।

पहले दिखाई आंख, फिर दी धमकी…LIVE मैच में अंपायर पर भड़क गए कुलदीप यादव- देखें VIDEO

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के पास अब लीग स्टेज में 2 मैच बचे हैं। टीम का सामना 24 मई को दिल्ली कैपिटल्स और फिर 26 मई को मुंबई इंडियंस से होना है। इन दोनों ही मैचों में पंजाब की नजर जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह बनाने पर रहेगी।

Shreyas iyer leads punjab kings 3rd ipl team to playoffs

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 19, 2025 | 08:07 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • IPL
  • Punjab Kings
  • Shreyas Iyer

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.