07 Feb 2026 07:14 PM (IST)
इस मैच में भारत को पहला झटका लग चुका है। दरअसल, स्टार बल्लेबाज पहली ही गेंद पर शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके हैं। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर तिलक वर्मा आए हैं। दूसरी तरफ ईशान किशन 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब तक 2 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है।
07 Feb 2026 06:53 PM (IST)
एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), साईतेजा मुक्कामल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजाने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शाल्कविक, अली खान और सौरभ नेत्रवलकर।
07 Feb 2026 06:44 PM (IST)
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और वरुण चक्रवर्ती।
07 Feb 2026 06:37 PM (IST)
टी20 वर्ल्ड कप का धूमधाम तरीके से आगाज हो चुका है। इस मैच यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होंने भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। अब टीम इंडिया की कोशिश एक बार फिर से स्कोर बोर्ड को बड़ा करने पर होगी। वहीं, अमेरिकी टीम भारत को कम से कम स्कोर पर रोकना चाहेगी।
07 Feb 2026 06:07 PM (IST)
आज के मुकाबले के लिए टीम इंडिया वानखेड़े पहुंच चुकी है। दोनों टीम के बीच का ये मैच शाम सात बजे से शुरू होगा। इससे पहले साढे छह बजे मुकाबले के लिए टॉस होगा।
07 Feb 2026 05:19 PM (IST)
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टी20 विश्व कप स्क्वॉड में जगह मिली है, लेकिन प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह बनाना आसान नहीं होगा। ईशान किशन शानदार फॉर्म में हैं और तिलक वर्मा के टीम में आने से प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। वहीं संजू सैमसन खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टी20 सीरीज के 5 मैचों में वह सिर्फ 46 रन ही बना पाए।
07 Feb 2026 05:17 PM (IST)
भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया है। राणा को 4 फरवरी को नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच के दौरान घुटने में चोट लगी थी। विशेषज्ञों की सलाह और स्कैन के बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें टूर्नामेंट के लिए अनफिट घोषित कर दिया।
07 Feb 2026 05:13 PM (IST)
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वॉर्मअप मैच में चोट लगी थी। उस मुकाबले में राणा सिर्फ एक ओवर ही गेंदबाजी कर सके और फिर मैदान से बाहर चले गए। बाद में उनकी जांघ पर स्ट्रैप भी बंधी नजर आई।
07 Feb 2026 05:11 PM (IST)
पिच के मिजाज को देखते हुए भारत एक विशेषज्ञ स्पिनर के साथ उतर सकता है। टीम की तेज गेंदबाजी पहले से मजबूत है, लेकिन इस विकेट पर खासकर स्पिनर्स के लिए रन रोकना आसान नहीं होगा। ओस की वजह से दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो सकती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है।
Home on his mind 🏟️
Heart on his sleeve 💙Surya Kumar Yadav & Co. are ready for title defence! 🏆#TeamIndia 🇮🇳 | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvUSA | @surya_14kumar https://t.co/k2DBYnvruq
— BCCI (@BCCI) February 7, 2026
07 Feb 2026 05:09 PM (IST)
भारत और अमेरिका के बीच होने वाले मैच में वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। इस मैदान पर पहली पारी में 180 से 200 या उससे अधिक का स्कोर बनने की संभावना जताई जा रही है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है, क्योंकि दूसरी पारी में ओस पड़ने से गेंदबाजों के लिए गेंद को नियंत्रित करना काफी कठिन हो जाता है।
07 Feb 2026 05:05 PM (IST)
भारत और अमेरिका के बीच अब तक केवल एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है। यह मैच टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हुआ था, जिसमें भारत ने अमेरिका को 7 विकेट से हराया था। उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 110 रन बनाए थे, जिसे भारतीय टीम ने 19वें ओवर में हासिल कर लिया था। मुकाबले में रोहित शर्मा सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए थे, जबकि विराट कोहली खाता भी नहीं खोल सके थे। ऋषभ पंत भी 18 रन ही बना पाए थे, इसलिए इस बार भारत के लिए अमेरिका को हल्के में लेना सही नहीं होगा।
07 Feb 2026 04:51 PM (IST)
मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, शयान जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वान शल्कविक, शेहान जयसूर्या, जसदीप सिंह और संजय कृष्णमूर्ति।
07 Feb 2026 04:50 PM (IST)
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन और वाशिंगटन सुंदर।
India vs America LIVE Score, T20 World Cup 2026: अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। शनिवार को सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत कर रही है। टीम इंडिया को इस टूर्नामेंट का मजबूत दावेदार माना जा रहा है और उसने अभ्यास मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराकर अपनी तैयारियों का संकेत भी दिया था।
हालांकि मैच से ठीक पहले भारत को झटका लगा, जब चोटिल तेज गेंदबाज हर्षित राणा टूर्नामेंट से बाहर हो गए और उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया। दूसरी ओर, अमेरिका की टीम भी अच्छे फॉर्म में है। कप्तान मोनांक पटेल की अगुवाई में टीम ने पिछले साल खेले गए नौ में से आठ मैच जीते थे। विश्व कप के अभ्यास मैच में अमेरिका ने न्यूजीलैंड को कड़ी टक्कर दी थी और केवल सात रन से मुकाबला गंवाया था, जिससे उसके आत्मविश्वास का अंदाजा लगाया जा सकता है।
🚨 Toss Update 🚨#TeamIndia have been put into bat first! Updates ▶️ https://t.co/Rlm2ARPVEt#MenInBlue | #T20WorldCup | #INDvUSA pic.twitter.com/oTIl8rS557 — BCCI (@BCCI) February 7, 2026