श्रेयस अय्यर की कप्तानी के मुरीद हुए अश्विन, कहा- अब शुरू हुई है गुड से ग्रेट बनने की असली यात्रा
Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर इस समय शानदार फॉर्म में हैं और रविचंद्रन अश्विन के मुताबिक वह गुड से ग्रेट बनने की राह पर हैं। उनकी बल्लेबाजी और कप्तानी पंजाब किंग्स की सफलता की बड़ी वजह बन रही है।
- Written By: संजय बिष्ट
श्रेयस अय्यर (फोटो-सोशल मीडिया)
R Ashwin on Shreyas Iyer: आईपीएल में जब कोई बल्लेबाज सिर्फ रन ही नहीं बनाता, बल्कि अपने खेल से अलग ही माहौल तैयार कर देता है, तो समझ लेना चाहिए कि वह खास लय में है। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर इस समय उसी तरह के दौर से गुजर रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों ही टीम को नई दिशा दे रही हैं। लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते अय्यर विपक्षी गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं और उनकी मौजूदगी ही मैच का रुख बदलने के लिए काफी साबित हो रही है।
अश्विन ने की जमकर तारीफ
अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की है। उन्होंने ESPNcricinfo के टाइमआउट प्रोग्राम में कहा, ‘मैं सिर्फ उनके बनाए गए रनों, चौकों या छक्कों को नहीं देख रहा हूं, बल्कि मैदान पर उनकी मौजूदगी को देख रहा हूं, जो खुद एक कहानी बताती है। जब श्रेयस अय्यर गार्ड लेते हैं, तो लगता है कि वह एक अलग ही जोन में हैं।’
अश्विन ने आगे कहा, ‘खिलाड़ियों के करियर में ऐसे फेज आते हैं, जब सब कुछ सही चलता है। आप क्या खा रहे हैं, कैसे अभ्यास कर रहे हैं और मैदान पर हर चीज आपके पक्ष में जाती है। श्रेयस इस समय उसी जोन में नजर आ रहे हैं।’
सम्बंधित ख़बरें
अफगानिस्तान सीरीज के रंग में पड़ा भंग! पहले विराट कोहली हुए बाहर, अब रोहित और हार्दिक के खेलने पर भी संस्पेस
T20 के बाद टेस्ट क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री? टीम इंडिया में बड़ी हलचल, दिग्गज ने की सिफारिश!
कप्तानी में Suryakumar Yadav ने गाड़े सफलता के झंडे, बना दिया महारिकॉर्ड, जीत प्रतिशत में सबको छोड़ा पीछे
भारत की T20 टीम में बड़ा फेरबदल! सूर्यवंशी अंदर तो सूर्यकुमार बाहर? अय्यर या पाटीदार, किसका कटेगा पत्ता; देखें
शानदार आंकड़े और मजबूत मानसिकता
आईपीएल 2026 में श्रेयस अय्यर का बल्ला जमकर बोल रहा है। पिछले तीन मुकाबलों में उन्होंने 50, 69* और 66 रन की पारियां खेली हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी शानदार रहा है। अश्विन के मुताबिक, अय्यर की सफलता के पीछे उनकी मानसिकता सबसे बड़ी वजह है। उन्होंने कहा, ‘क्रीज पर उनकी मौजूदगी गेंदबाजों को दबाव में डाल देती है। खुद को बेहतर बनाने की उनकी भूख ही उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है।’ अश्विन का मानना है कि अय्यर लगातार अपने खेल में सुधार कर रहे हैं और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत बनती जा रही है।
‘गुड से ग्रेट’ बनने की राह पर अय्यर
अश्विन ने अय्यर की प्रगति को खास बताते हुए कहा, ‘मैं यह नहीं कह रहा कि वह महान बन चुके हैं, लेकिन उन्होंने अच्छे से महान बनने की यात्रा जरूर शुरू कर दी है।’ उन्होंने अय्यर के शॉर्ट बॉल खेलने की क्षमता का भी जिक्र किया। अश्विन ने कहा कि पहले उन्हें इस कमजोरी के लिए आलोचना झेलनी पड़ी, लेकिन उन्होंने इससे भागने के बजाय उसका सामना किया। यही वजह है कि आज वह और मजबूत खिलाड़ी बनकर उभरे हैं।
ये भी पढ़ें: IPL के बीच शर्मसार करने वाली घटना! लाइव मैच में पिच पर ट्रैक्टर लेकर घुसा शख्स, रौंद डाला पूरा मैदान- VIDEO
अश्विन का मानना है कि अगर अय्यर को उनके प्रदर्शन के मुताबिक सम्मान नहीं मिलता है, तो यह क्रिकेट जगत का नुकसान होगा, क्योंकि वह इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं और बड़ी उपलब्धियों की ओर बढ़ रहे हैं।
