Women’s World Cup: टीम इंडिया की स्टार गेंदबाज श्रेयंका पाटिल टूर्नामेंट से बाहर, इस RCB स्पिनर की हुई एंट्री
Shreyanka Patil Ruled Out: महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम की स्टार गेंदबाज श्रेयंका पाटिल टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। उनकी जगह नई स्पिनर को मौका मिला है।
- Written By: प्रिया जैस
श्रेयंका पाटिल टूर्नामेंट से हुई बाहर (सौजन्य-IANS)
Shreyanka Patil Replacement Prema Rawat: महिला टी20 विश्व कप के दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम की स्टार स्पिन गेंदबाज श्रेयंका पाटिल टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। उनके टखने की चोट की वजह से महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होना पड़ा। बुधवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान लगी थी।
श्रेयंका को चोटिल होने के बाद स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था। नीदरलैंड्स के खिलाफ पावरप्ले का आखिरी ओवर डालते हुए उनका टखना बुरी तरह से मुड़ गया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत ग्राउंड छोड़कर जाना पड़ा था। इस चोट के बाद श्रेयंका मैच में दोबारा गेंदबाजी करने के लिए नहीं लौट सकी थीं।
श्रेयंका की जगह प्रेमा को मिली एंट्री
‘क्रिकबज’ की रिपोर्ट के अनुसार, श्रेयंका के महिला विश्व कप से बाहर होने के बाद उनकी जगह पर 24 वर्षीय लेग स्पिनर प्रेमा रावत को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले प्रेमा महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की तरफ से पिछले दो सीजन में छह मैच खेल चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने 3 विकेट चटकाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर
वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी का मिला इनाम, डैनी वायट-हॉज बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के सबसे बड़े नियम! अब ऐसे खेले जाएंगे वनडे और टी20 वर्ल्ड कप, हर मैच होगा करो या मरो
चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश! हारकर भी इंग्लैंड ले गई मोटी रकम; जानें भारत के हिस्से कितना आया?
घरेलू क्रिकेट में प्रेमा रावत ने उत्तराखंड को सीनियर चैंपियनशिप जिताने में गेंद से अहम योगदान दिया था। भारतीय टीम का प्रदर्शन टी20 विश्व कप में अब तक शानदार रहा है। पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराया था। वहीं, दूसरे मुकाबले में टीम ने नीदरलैंड्स को 95 रनों से रौंदा था।
यह भी पढ़ें – Women’s T20 World Cup: लगातार दो हार बर्दाश्त नहीं कर पाई पाकिस्तानी कप्तान, डग आउट हुए भावुक, छलक पड़े आंसू
भारत बनाम नीदरलैंड्स
भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी की थी। टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोबोर्ड पर 209 रन बनाए थे। भारतीय टीम की ओर से स्मृति मंधाना ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 74 रनों की दमदार पारी खेली थी।
वहीं शेफाली वर्मा ने 38 गेंदों में 55 रनों का योगदान दिया था। गेंदबाजी में भारत की तरफ से श्री चरणी ने 19 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे, जबकि शेफाली वर्मा ने 3 विकेट अपने नाम किए थे। भारतीय टीम टूर्नामेंट के अपने अगले मुकाबले में रविवार को साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
