Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • कार्तिक पूर्णिमा |
  • Ind vs Aus |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Asia Cup: भारत-पाक मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने फिर उगला जहर, वीडियो देखकर खौल उठेगा खून

Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने भारतीय खिलाड़ियों पर विवादित टिप्पणी की, जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। फैंस ने अफरीदी पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Sep 13, 2025 | 06:02 PM

शाहिद अफरीदी (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shahid Afridi Target Former Indian Cricketer: एशिया कप की शुरुआत हो चुकी है। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर सभी की नजरें हैं। इस बहुप्रतीक्षित मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने जहर उगलते हुए पूर्व भारतीय खिलाड़ी को लेकर विवादित बयान दिया है।

पाकिस्तानी टीवी चैनल के एक स्पोर्ट्स शो में अफरीदी ने भारत और भारतीय खिलाड़ियों को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो क्लिप में अफरीदी यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि भारत में खिलाड़ियों को घर जलाने की धमकी मिलती है। वहां लोग खिलाड़ियों के घरों तक पहुंच जाते हैं और उन्हें धमकियां देते हैं।

अफरीदी ने आगे कहा कि कुछ ऐसे लोग हैं जो बार-बार ये साबित करने की कोशिश कर रहे हैं कि वे हिंदुस्तानी हैं और यही उनकी असली पहचान है। अब वो एशिया कप में कमेंट्री करते नजर आ रहे हैं। यहां देखें वीडियो…

Shahid Afridi said, "Some players are still proving that they are Indians. Ever since they were born, they’ve been showing that we are Indians."
pic.twitter.com/hYjUDkN9AD
— Sheri. (@CallMeSheri1_) September 11, 2025

इरफान पठान पर साधा निशाना

शाहिद अफरीदी ने टीवी शो में बात करते हुए बिना लिए भारतीय दिग्गज इरफान पठान पर निशाना साधा है। वायरल क्लिप में जिस खिलाड़ी के कमेंट्री पर उन्होंने बात की है वो इरफान पठान ही हैं। क्योंकि इरफान ही सोनी नेटवर्क के कमेंट्री पैनल में शामिल हैं। हालांकि, शाहिद अफरीदी के इस विवादित वीडियो पर इरफान पठान की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 में की जीत से किया आगाज, ओमान को 93 रन से हराया

उनके इस बयान ने भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के फैंस के बीच एक नई बहस छेड़ दी है। जहां भारतीय फैंस अफरीदी पर बार-बार विवादित टिप्पणियों से माहौल खराब करने का आरोप लगा रहे हैं, वहीं पाकिस्तान में उनके समर्थक इसे “बेबाकी से सच बोलने की हिम्मत” बता रहे हैं।

WCL में बायकॉट से लगी है अफरीदी मिर्ची

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में भारत की टीम “इंडिया चैंपियन” के कई दिग्गज खिलाड़ियों जैसे इरफान पठान, शिखर धवन, हरभजन सिंह और युवराज सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से साफ इनकार कर दिया था। भारतीय खिलाड़ियों के इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की काफी आलोचना हुई थी।

इस कदम को भारतीय फैंस ने भी सराहा, यह कहते हुए कि ऐसे देश से किसी भी तरह का खेल संबंध नहीं होना चाहिए जो आतंकवाद को समर्थन देता है और मासूमों की जान लेता है। माना जा रहा है कि इसी बायकॉट के बाद से शाहिद अफरीदी लगातार भड़काऊ बयान दे रहे हैं, क्योंकि भारत की ओर से मिले इस जवाब ने पाकिस्तान की साख को गहरी चोट पहुंचाई है।

Shahid afridi target former indian cricketer ahead of ind vs pak asia cup 2025 clash watch video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 13, 2025 | 05:54 PM

Topics:  

  • Asia Cup
  • Cricket
  • India vs Pakistan
  • Irfan Pathan
  • Shahid Afridi

सम्बंधित ख़बरें

1

भारत से भिड़े पाक खिलाड़ी पर गिरी गाज, ICC ने हरिस रऊफ को 2 मैच के लिए किया बैन, सूर्या पर भी एक्शन

2

क्रिकेट जगत में मचा कोहराम! नशेड़ी निकला ये खिलाड़ी, ड्रग्स के कारण खत्म हुआ करियर, टीम से हुआ बाहर

3

फिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जितेश शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

4

जम्मू कश्मीर में क्रिस गेल की हुई बेइज्जती, यूनिवर्स बॉस समेत 32 खिलाड़ियों के साथ हो गया ‘खेला’

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.