- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Service Fortnight Namo Yuva Run Organized In Dehradun Cm Pushkar Singh Dhami Ran With The Youth
सेवा पखवाड़ा : देहरादून में ‘नमो युवा रन’ का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लगाई युवाओं के साथ दौड़
Namo Yuva Run: मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 'नमो युवा रन' सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह युवाओं में ऊर्जा, स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है।
- Written By: संजय बिष्ट

सीएम पुष्कर सिंह धामी (फोटो- IANS)
Dehradun News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ‘नमो युवा रन’ का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों के साथ दौड़ में सम्मिलित होकर युवाओं का उत्साहवर्धन भी किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘नमो युवा रन’ सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह युवाओं में ऊर्जा, स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रधानमंत्री के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को नई गति और व्यापक जनभागीदारी प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित युवाओं से कहा कि वे स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से देशभर में सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को नई गति मिल रही है और ‘सेवा पखवाड़ा’ के माध्यम से समाज के हर वर्ग को सकारात्मक योगदान देने का अवसर प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं की ऊर्जा राष्ट्रहित में और अधिक सार्थक होती है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और खजान दास समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
Salim Durani: अफगान मूल का वो भारतीय क्रिकेटर, जो बने अर्जुन पुरस्कार पाने वाले पहले खिलाड़ी
Ranjit Singh: जामनगर के महाराज, जिन्होंने अंग्रेजों की टीम में अपनी धाक जमाई
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप: सुरेश की शानदार जीत, सचिन ने तीसरे दिन कड़े मुकाबले में जीत हासिल की
भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि ‘सेवा पखवाड़े’ के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्ति और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि पूरे देशभर में मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2 नवंबर को प्रस्तावित आदि कैलाश परिक्रमा रन (अल्ट्रा मैराथन) प्रोमो रन का मुख्यमंत्री आवास से फ्लैग ऑफ और लोगो का अनावरण किया।
ये भी पढ़ें: भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले पर देश में दो राय, अजीत पवार का बयान बना चर्चा का विषय
राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 2 नवंबर को गूंजी गांव से आदि कैलाश मैराथन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साहसिक और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने, युवाओं को स्वस्थ जीवन के लिए प्रोत्साहित करने और नशा मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को पूर्ण करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यह अल्ट्रा मैराथन 10,300 से 15,000 फीट ऊंचाई पर होगी।
आईएएनएस
Service fortnight namo yuva run organized in dehradun cm pushkar singh dhami ran with the youth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Car Safety: गर्मी में कार बनी आग का खतरा, ये 5 चीजें अंदर रखीं तो पड़ सकता है भारी
Apr 03, 2026 | 05:58 AMiPhone यूजर्स ध्यान दें, साइड में दिखने वाली ये लाइन नहीं है डिजाइन, काम जानकर चौंक जाएंगे
Apr 03, 2026 | 03:51 AMAaj Ka Rashifal 3 April: शुक्रवार को इन राशियों पर भारी पड़ सकती है जल्दबाजी! मकर राशि की चमकेगी किस्मत
Apr 03, 2026 | 12:05 AMईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
Apr 02, 2026 | 11:08 PMबंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PMViral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PMकानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PMवीडियो गैलरी

रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:23 PM
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM













