Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शायद पेट्रोल पी कर आया है…वीरेंद्र सहवाग की फिर फिसली जुबान, अब इस विदेशी खिलाड़ी पर दिया चौंकाने वाला बयान

भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग आएदिन अपने बयान से चर्चा में रहते हैं। इन दिनों सहवाग कॉमेंट्री से हर रोज सोशल मीडिया में बनें हुए हैं। इस बार उन्होंने एक खिलाड़ी के लिए हैरान करने वाला बयान दे दिया।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: Apr 09, 2025 | 11:07 PM

वीरेंद्र सहवाग (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग आएदिन अपने बयान से चर्चा में रहते हैं। इन दिनों सहवाग कॉमेंट्री से हर रोज सोशल मीडिया में बनें रहते हैं। इस दौरान कई बार उनकी तारीफ होती हो तो वहीं, कई बार वो नए विवादों को जन्म दे देते हैं। इस बार भी आईपीएल 2025 के दौरान कुछ इसी तरह की घटना होते हुए दिखाई दे रही है।

इस बार उन्होंने एक खिलाड़ी के लिए कुछ ऐसा कह दिया है, जिसके बाद सभी के कान खड़े हो गए। गौरतलब है कि वीरेंद्र सहवाग इससे पहले जाटों वाले शब्द के लिए विवाद का हिस्सा बन गए थे। अब गुजरात टाइटंस के स्टार गेंदबाज व अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर  राशिद खान के लिए उन्होंने पेट्रोल शब्द का इस्तेमाल कर दिया है।

राशिद खान के लिए सहवाग ने दिया हैरान करने वाला बयान

बुधवार 9 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2025 का 23वां मुकाबला खेला गया। ये मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा था। इस दौरान राशिद खान गुजरात के लिए 19वें ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर कमाल का छक्का जड़ दिया। इसके बाद दूसरी गेंद पर राशिद खान ने चौका भी जड़ दिया।

अपनी पारी की पहली दो गेंदों पर 10 रन बनाने के बाद राशिद ने तीसरी गेंद पर बाउंड्री लगाने की कोशिश की लेकिन वो इसमें नाकामयाब रहे। ऐसे में राशिद ने बाद की गेंदों में एक-एक रन लेने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने इस दौरान एक जगह तेज दौड़कर दो रन ले लिए। राशिद की इस स्पीड को देखकर कमेंटेटर भी चौंक गए। तब हिंदी कॉमेंट्री कर रहे सहवाग बोल पड़े कि, “राशिद खान शायद पेट्रोल पीकर आए हैं, तभी इतना तेज दौड़ रहे हैं।”

खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्थान रायल्स और गुजरात टाइटंस की मैच नंबर 23 में प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेफरोन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर. साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और ईशांत शर्मा।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), नितीश राणा, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षणा, फजलहक फारुखी, संदीप शर्मा और तुषार देशपांडे

Sehwag gave a funny statement on rashid khan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 09, 2025 | 11:07 PM

Topics:  

  • Gujrat Titans
  • IPL
  • Rashid Khan
  • Virender Sehwag

सम्बंधित ख़बरें

1

IND vs WI: टेस्ट में चमके केएल राहुल, अर्धशतक के साथ गावस्कर-सहवाग की इस खास लिस्ट में हुए शामिल

2

बिक जाएगी RCB! विराट कोहली की टीम पर बड़े कारोबारियों नजर, 2 अरब डॉलर में हो सकती है डील

3

ICC और ACC टूर्नामेंटों में भारत को पाकिस्तान के साथ खेलना होगा, IPL चेयरमैन ने कहा- सरकार ने…

4

एशिया कप के लिए कमेंट्री पैनल का ऐलान, गावस्कर, शास्त्री समेत इन दिग्गजों को मिली जगह

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.