T20 World Cup 2026 से बाहर होने के बाद भी ICC ने स्कॉटलैंड को लागाई फटकार, जॉर्ज मुन्से को मिला एक डिमेरिट अंक
George Munsey: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल के खिलाफ मैच के दौरान जॉर्ज मुन्से को हेलमेट फेंकने पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने फटकार लगाई और एक डिमेरिट प्वाइंट दिया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जॉर्ज मुन्से (फोटो-सोशल मीडिया)
George Munsey Reprimanded By ICC: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से स्कॉटलैंड की टीम बाहर हो गई है। इस टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद भी स्कॉटलैंड के ओपनर बल्लेबाज जॉर्ज मुन्से को आईसीसी ने फटकार लगाई है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए नेपाल के खिलाफ मुकाबले के दौरान जॉर्ज मुन्से को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई है.
आईसीसी ने एक बयान में कहा, “मुन्से को आईसीसी के प्लेयर्स और प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के लिए कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 को तोड़ने का दोषी पाया गया, जो इंटरनेशनल मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों, ग्राउंड उपकरण या फिक्स्चर और फिटिंग के गलत इस्तेमाल से जुड़ा है।”
मुन्से को मिला एक डिमेरिट प्वाइंट
इसके अलावा, मुन्से के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट प्वाइंट जोड़ा गया है। यह उनके लिए 24 महीने के समय में पहला अपराध था। लेवल 1 के उल्लंघन पर कम से कम आधिकारिक फटकार, जबकि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट प्वाइंट्स लग सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय महिला टीम इंग्लैंड रवाना, T20 World Cup 2026 मिशन के लिए तैयार हरमन एंड कंपनी
कप्तान Harmanpreet Kaur का बड़ा बयान, कहा- WC 2025 का खिताब सिर्फ शुरुआत, हम जीत को अपनी आदत बनाना चाहते हैं
Canada Cricket: क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर फायरिंग, पुलिस को रंगदारी का शक
पाकिस्तान की एक और शर्मनाक हार…बांग्लादेश ने 78 रन से हराया दूसरा टेस्ट, 2-0 से सीरीज जीत किया क्लीन स्वीप
यह घटना स्कॉटलैंड की पारी के 10वें ओवर की अंतिम गेंद पर हुई। नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल गेंदबाजी कर रहे थे। पौडेल की गेंद पर आउट होने के बाद मुन्से ड्रेसिंग रूम वापस जाते समय अपना हेलमेट एडवरटाइजिंग बोर्ड पर फेंका था। जिसके बाद आईसीसी ने यह एक्शन लिया।
ICC ने बयान में क्या कहा?
आईसीसी की ओर से जारी बयान में कहा गया, “यह आरोप ऑन-फील्ड अंपायर केएन अनंतपद्मनाभन और एलेक्स व्हार्फ, थर्ड अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक और फोर्थ अंपायर लैंग्टन रुसेरे ने लगाए थे, जिन्हें मुन्से ने स्वीकार कर लिया है। एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी के डेविड गिल्बर्ट की ओर से सुझाए गए जुर्माने को भी मान लिया गया है, इसलिए आधिकारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी।”
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: 40 गेंदें पहले जीती साउथ अफ्रीका, यूएई को 6 विकेट से हराया; शान से पहुंची सुपर-8 में
जॉर्ज मुन्से ने इस वर्ल्ड कप में बनाए 134 रन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जॉर्ज मुन्से ने चार पारियों में 134 रन बनााए। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने महज 19 रन की पारी खेली, जिसके बाद इटली के विरुद्ध 84 रन बनाए। मुन्से ने इंग्लैंड के खिलाफ 4 रन बनाने के बाद नेपाल के विरुद्ध 27 रन की पारी खेली थी। चार में से 3 मैच गंवाने के बाद स्कॉटलैंड की टीम ग्रुप-सी की प्वाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर रही। इस ग्रुप से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया है।
