Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BIG Breaking: आईपीएल 2026 में जारी हुआ दूसरे फेज का शेड्यूल, इन शहरों में खेले जाएंगे सभी मुकाबले

IPL 2026 full Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2026 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। टूर्नामेंट के दूसरे चरण का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Mar 26, 2026 | 06:47 PM

आईपीएल ट्रॉफी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Schedule for Second Phase of IPL 2026 Announced: क्रिकेट फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है, क्योंकि BCCI ने IPL 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। इससे पहले 28 मार्च से 12 अप्रैल तक 20 मैचों का कार्यक्रम घोषित किया गया था। अब 13 अप्रैल से 24 मई 2026 तक खेले जाने वाले मुकाबलों का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। इस चरण में लीग स्टेज के बचे हुए 50 मैच खेले जाएंगे, जिससे टूर्नामेंट और भी रोमांचक होने वाला है।

इन शहरों में होंगे मुकाबले

दूसरे चरण के मैच देश के 12 अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जाएंगे। इनमें बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ शामिल हैं। अलग-अलग वेन्यू पर मुकाबले होने से फैंस को हर शहर में लाइव क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, प्लेऑफ की रेस और ज्यादा दिलचस्प होती जाएगी। हर टीम के लिए हर मैच अहम होगा और अंक तालिका में जगह बनाने के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

🚨 News 🚨 BCCI announces schedule for second phase of #TATAIPL 2026 🗓️ The remainder of the league stage, comprising 50 matches, will be played from April 13 to May 24, 2026, across 12 venues in India 🏟️ More details 🔽https://t.co/iYGnB0Gd2J — IndianPremierLeague (@IPL) March 26, 2026

सम्बंधित ख़बरें

इंग्लैंड में जलवा बिखरने को तैयार भारत का ये घातक स्पिनर, 8 मुकाबलों में करेंगे शिरकत

IPL Captains Meet: कप्तानों ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर उठाए सवाल, BCCI ने लिया ये बड़ा फैसला

BCCI का मास्टरस्ट्रोक…ODI World Cup 2027 से पहले इतने वनडे मुकाबले खेलेगी भारतीय टीम

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का ऐलान, खेले जाएंगे 5 टेस्ट मुकाबले, ये रहा शेड्यूल

दूसरे फेज में 8 डबल हेडर

इस चरण की शुरुआत 13 अप्रैल को होगी, जहां सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हैदराबाद में मुकाबला खेला जाएगा। इस फेज में कुल 8 डबल हेडर मुकाबले होंगे, यानी एक ही दिन में दो मैच खेले जाएंगे। दोपहर के मैच 3:30 बजे से शुरू होंगे, जबकि शाम के मुकाबले 7:30 बजे से खेले जाएंगे। इससे फैंस को एक ही दिन में दो-दो मैचों का मजा मिलेगा।

टीमों के होम ग्राउंड का प्लान

टीमों के होम ग्राउंड को लेकर भी दिलचस्प व्यवस्था की गई है। पंजाब किंग्स अपने घरेलू मुकाबले न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में खेलेगी, जहां इस फेज में धर्मशाला में तीन मैच आयोजित होंगे। वहीं राजस्थान रॉयल्स जयपुर में चार मुकाबले खेलेगी। दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बेंगलुरु में तीन और रायपुर में दो घरेलू मैच खेलने हैं।

प्लेऑफ शेड्यूल का इंतजार

जैसे-जैसे लीग स्टेज अपने अंतिम दौर में पहुंचेगा, हर मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा बन जाएगा। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। हालांकि, प्लेऑफ मैचों के वेन्यू और शेड्यूल का ऐलान अभी नहीं किया गया है। बीसीसीआई जल्द ही इस पर भी अपडेट जारी करेगा। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कौन-सी टीमें दूसरे चरण में शानदार प्रदर्शन कर प्लेऑफ में जगह बनाएंगी और खिताब की दौड़ में आगे बढ़ेंगी।

Schedule announced for phase 2 of ipl 2026 all matches to be held across 12 cities

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 26, 2026 | 06:44 PM

Topics:  

  • BCCI
  • BCCI IPL
  • Cricket News
  • IPL 2026
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.