IND vs NAM: 6, 6, 6, 4 और फिर आउट, संजू ने नाबीमिया के खिलाफ खुद के ही पैर में मार दी कुल्हाड़ी
T20 World Cup 2026: नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में संजू सैमसन ने तेज शुरुआत की, लेकिन एक खराब शॉट खेलकर 22 रन पर आउट हो गए। अच्छी लय में दिख रहे सैमसन अपनी पारी को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
संजू सैमसन (फोटो- सोशल मीडिया)
Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के लिए संजू सैमसन को एक बड़ा मौका मिला, जब ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बीमारी के कारण प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए। नामीबिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सैमसन को टीम में शामिल किया गया और उनसे अच्छी पारी की उम्मीद की जा रही थी। यह मैच उनके लिए खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर माना जा रहा था, लेकिन वह इस मौके का पूरा फायदा नहीं उठा सके।
तूफानी शुरुआत के बाद खराब शॉट में गंवाया विकेट
संजू सैमसन ने अपनी पारी की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। उन्होंने चौथी गेंद पर छक्का लगाकर खाता खोला और इसके बाद एक ही ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाकर तेजी से रन बटोरे। उन्होंने अपने सभी रन बाउंड्री के जरिए बनाए, जिससे लग रहा था कि वह बड़ी पारी खेल सकते हैं। हालांकि इसी दौरान उन्होंने एक आधा-अधूरा शॉट खेल दिया। गेंद बल्ले के मिडिल पर लगी, लेकिन पर्याप्त ताकत नहीं लगने की वजह से मिडविकेट पर खड़े फील्डर ने आसान कैच पकड़ लिया। इस तरह सैमसन 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और एक अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके।
टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू रहा खास
नामीबिया के खिलाफ यह मुकाबला संजू सैमसन के लिए खास था क्योंकि उन्होंने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका पाया। इससे पहले भी वह टीम के स्क्वाड का हिस्सा रह चुके थे, लेकिन उन्हें अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली थी। सैमसन ने 31 साल 93 दिन की उम्र में टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू किया, जिससे वह भारत की ओर से इस टूर्नामेंट में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में शामिल हो गए। इस सूची में सबसे ऊपर अमित मिश्रा का नाम आता है, जिन्होंने 31 साल से अधिक उम्र में अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप मैच खेला था।
सम्बंधित ख़बरें
‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
दादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
IND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
ये भी पढ़ें: संजू सैमसन ने सूर्या को पछाड़ा, लेकिन नंबर-1 बनने से चूके! जानें कौन है वो खिलाड़ी जो अब भी है संजू से आगे?
पाकिस्तान के खिलाफ फिर मिल सकता है मौका
संजू सैमसन का प्रदर्शन भले ही नामीबिया के खिलाफ ज्यादा प्रभावी नहीं रहा, लेकिन अगले मैच में उन्हें फिर से मौका मिल सकता है। भारतीय टीम को 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबला खेलना है। टीम मैनेजमेंट के सामने ओपनिंग संयोजन को लेकर चुनौती बनी हुई है, क्योंकि अभिषेक शर्मा अभी पूरी तरह फिट नहीं बताए जा रहे हैं। ऐसे में अगर उनकी फिटनेस समय पर ठीक नहीं होती है तो सैमसन को एक और अवसर मिल सकता है, जहां वह अपनी पिछली पारी की कमी को पूरा करने की कोशिश करेंगे।
