-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sanju Samson Celebrate His 31th Birthday Know His Cricketing Journey
IPS बनना चाहता था ये खिलाड़ी, पिता के चलते बने क्रिकेटर; जानें ऐसी है इनकी कहानी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Happy Birthday Sanju Samson: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका क्रिकेटिंग करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है।

Sanju Samson Birthday: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन आज 11 नवंबर 2025 को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। संजू सैमसन का करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। संजू सैमसन क्रिकेटर नहीं बनना चाहते थे। लेकिन पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए संजू सैमसन ने क्रिकेट में ही अपना करियर बनाया। सीमित ओवरों में संजू सैमसन ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है।
11 नवंबर 1994 को केरल के तिरुवनंतपुरम में जन्मे संजू सैमसन के पिता सैमसन विश्वनाथ दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल थे। पिता को वर्दी में देखकर संजू भी कभी अफसर बनना चाहते थे, मगर किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही रास्ता तय कर रखा था।
दिल्ली के किंग्सवे कैंप इलाके में रहने वाले संजू बचपन में मोहल्ले के बच्चों के साथ गली क्रिकेट खेलते थे। एक बार खेल के दौरान वे बोल्ड हो गए। पिता ने कारण पूछा तो संजू ने बताया कि सड़क पर गड्ढा था, जिससे गेंद नीची रह गई। अगले ही दिन जब संजू स्कूल से लौटे, तो उन्होंने देखा कि पिता खुद अपने हाथों से वह गड्ढा भर रहे हैं। पिता मुस्कुराकर बोले, “अब तो कोई गड्ढा नहीं है, बेटा।”
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
बेटे के लिए छोड़ी नौकरी
संजू के पिता के दोस्तों ने उन्हें कई बार समझाया कि क्रिकेटर बनना बहुत कठिन है, लेकिन उन्होंने बेटे के सपने को सच करने की ठान ली।साल 2006 में जब संजू का चयन दिल्ली अंडर-13 टीम में नहीं हुआ, तो पिता ने नौकरी छोड़ने का बड़ा फैसला लिया और परिवार सहित केरल लौट आए। वहां उन्होंने संजू को पूरे समर्पण से क्रिकेट की ट्रेनिंग देना शुरू किया। उनकी मेहनत ने आखिरकार फल दिया।
2011 में संजू सैमसन ने फर्स्ट क्लास में किया डेब्यू
2011 में संजू सैमसन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया और अगले ही साल लिस्ट-ए क्रिकेट में कदम रखा। शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें 2013 में राजस्थान रॉयल्स की टीम से आईपीएल खेलने का मौका मिला। पहले ही सीजन में 11 मैचों में 206 रन बनाकर उन्होंने सबका ध्यान खींचा। उनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर राजस्थान रॉयल्स ने 2014 में उन्हें 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया। उस सीजन में उन्होंने 13 मैचों में 339 रन बनाए। इसके बाद 2015 में उन्हें भारतीय टी20 टीम में शामिल कर लिया गया।
यह भी पढ़ें: जन्मदिन विशेष: वो खिलाड़ी जिसने धोनी को वर्ल्ड कप जिताने में की थी मदद, जानें ऐसी है उनकी कहानी
भारत के लिए 2015 में किया डेब्यू
संजू ने 19 जुलाई 2015 को भारत के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला, जिसमें उन्होंने 19 रन बनाए। हालांकि इसके बाद उन्हें दोबारा मौका मिलने में लगभग 5 साल का इंतजार करना पड़ा। आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। 2021 में उन्हें वनडे टीम में डेब्यू करने का मौका भी मिला। अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखने के बावजूद, संजू ने हर बार मौके का पूरा फायदा उठाया और कई यादगार पारियां खेलीं।
संजू सैमसन का करियर
अब तक संजू सैमसन ने 16 वनडे मैचों में 56.66 की औसत से 510 रन, और 51 टी20 मुकाबलों में 3 शतक व 3 अर्धशतक सहित 995 रन बनाए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 3,888 रन (औसत 39.27) और लिस्ट-ए क्रिकेट में 3,487 रन हैं। वहीं आईपीएल में उन्होंने 177 मैचों में 4,704 रन, 86 कैच और 17 स्टंपिंग्स दर्ज की हैं।
Sanju samson celebrate his 31th birthday know his cricketing journey
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
Jul 02, 2026 | 02:32 PMमुंबई मेट्रो-1 यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; घाटकोपर-अंधेरी के बीच शुरू होगी ‘मिक्स्ड लूप’ सेवा, भीड़ होगी कम
Jul 02, 2026 | 02:23 PMभारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
Jul 02, 2026 | 02:22 PMवर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
Jul 02, 2026 | 02:21 PMनागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
Jul 02, 2026 | 02:20 PMउज्जैन में बनेगा वर्ल्ड क्लास फॉरेस्ट जू, नवलखी वन क्षेत्र में 200 हेक्टेयर में तैयार होगी पर्यटन परियोजना
Jul 02, 2026 | 02:17 PMबातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
Jul 02, 2026 | 02:17 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














