संजू सैमसन का छक्का, अगली गेंद पर कार्तिक त्यागी का करारा जवाब, शानदार बोल्ड का वीडियो वायरल
CSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच में संजू सैमसन 48 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें केकेआर के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने शानदार गेंद पर क्लीन बोल्ड किया।
- Written By: संजय बिष्ट
संजू सैमसन और कार्तिक त्यागी (फोटो- सोशल मीडिया)
Kartik Tyagi dismissed Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चेपॉक स्टेडियम में रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक जड़ने वाले संजू सैमसन ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की और 48 रन बनाए। हालांकि वह बड़ी पारी खेलने के करीब थे, लेकिन केकेआर के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने उन्हें शानदार गेंद पर बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया।
छक्का मारने के बाद अगली गेंद पर आउट
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के 12वें ओवर में कार्तिक त्यागी गेंदबाजी करने आए। ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में जोरदार छक्का जड़कर अपना आक्रामक अंदाज दिखाया। लेकिन त्यागी ने अगली ही गेंद पर शानदार वापसी की और सैमसन को क्लीन बोल्ड कर दिया। इस तरह एक ही ओवर में खेल का रुख बदलता नजर आया।
शानदार गेंद पर छले गए सैमसन
कार्तिक त्यागी ने सैमसन को जिस गेंद पर आउट किया, वह बेहद तेज और सटीक लाइन पर थी। गेंद सीधे स्टंप्स की तरफ आई और सैमसन उसे पढ़ नहीं पाए। उनका बल्ला गेंद से पूरी तरह चूक गया और गेंद सीधे स्टंप्स से जा टकराई। सैमसन ने 32 गेंदों में 150 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 4 चौके और 3 छक्के लगाए, जिससे उन्होंने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
सम्बंधित ख़बरें
IPL: शुभमन गिल ने वो कर दिखाया, जो आजतक नहीं कर सका कोई कप्तान, IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा
IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, जो गेल-विराट न कर सके, वो इस ‘वंडर बॉय’ ने कर दिखाया!
IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
एलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 में भी शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR ने GT के सामने रखा 215 रन का टारगेट
Timber Strike! \|/ 🎥 Talk about that for a comeback from Kartik Tyagi 🔥 Updates ▶️ https://t.co/jWkXVCPxj5#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvKKR | @KKRiders pic.twitter.com/eNcafwzEhU — IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2026
चेन्नई ने बनाए 192 रन
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन संजू सैमसन ने ही बनाए। उनके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में 41 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि आयुष म्हात्रे ने भी 38 रन का योगदान दिया।
ये भी पढ़ें: चेन्नई ने केकेआर के सामने रखा 193 रन का टारगेट, तीन बल्लेबाज फिफ्टी से चूके
केकेआर गेंदबाजों का प्रदर्शन
कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से कार्तिक त्यागी सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा सुनील नरेन, अनुकूल रॉय और वैभव अरोड़ा ने 1-1 विकेट लेकर टीम को संतुलन में बनाए रखा। अब देखना दिलचस्प होगा कि केकेआर इस लक्ष्य का पीछा कैसे करती है।
