‘मुश्किल में फंस जाता…’, संजय मांजरेकर ने इशारों-इशारों में विराट कोहली को लेकर दिया विवादित बयान?
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए 91 रन की साझेदारी की। इस दौरान संजय मांजरेकर ने इशारों-इशारों में तंज कसा।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
संजय मांजरेकर और विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)
हेडिंग्ले, लीड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस दौरान इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीता। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की।
मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर ने विराट कोहली के लिए एक ऐसी बात कह दी, जिससे उनके चाहने वाले नाराज हो सकते हैं। कमेंट्री के दौरान मांजरेकर ने यशस्वी जायसवाल की तरीफ की और इशारों-इशारों में विराट कोहली के उपर भी सवाल खड़े कर दिए। आइए जानते हैं कि मांजरेकर ने विराट कोहली के बारे में क्या कहा?
संजय मांजरेकर ने विराट कोहली पर ये बोला?
केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पहले विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की। इस दौरान ये दोनों बल्लेबाज समझदारी के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। ऐसे में 21वें ओवर के दौरान केएल राहुल ने जब गेंद को छोड़ा तो कमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर ने कहा कि, “हम एक पूर्व बल्लेबाज को जानते हैं जो इस गेंद को खेलने की कोशिश करता था और मुश्किल में फंस जाता था, लेकिन ये दोनों ऐसा नहीं करने वाले।”
सम्बंधित ख़बरें
तय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
हालांकि मांजरेकर ने बयान के दौरान विराट कोहली का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनकी ये बातें कहीं न कहीं विराट कोहली की बल्लेबाजी की ओर इशारा कर रही थी। विराट कोहली कई बार ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों को खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा चुके हैं। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।
साउथ अफ्रीका को WTC चैंपियन बनाने के बाद टीम से क्यों बाहर हुए टेम्बा बावुमा? सामने आई ये बड़ी वजह
यशस्वी जायसवाल ने लगाया शतक
इंग्लैंड के खिलाफ पले टेस्ट में की पहली पारी में भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने हेडिंग्ले टेस्ट में 101 रन की शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही वो इंग्लैंड हेडिंग्ले में पहली पारी के दौरान शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने। इसके अलावा जायसवाल ने इंग्लैंड की धरती पर पहला शतक गया। वहीं, ओवरऑल टेस्ट इंटरनेशनल में पांचवां शतक लगाया।
