एथलेटिक्स छोड़ बनी क्रिकेटर, नहीं मिली टीम इंडिया में जगह, अब विदेशी लीग में...

कभी एथलेटिक्स में रुची रखने वाली इस महिला खिलाड़ी ने 17 साल की उम्र में क्रिकेट को चुना। इसके बाद वो टीम इंडिया यहां तक कि WPL में भी जगह नहीं बना पाई। अब वो एक विदेशी लीग में खेलते हुए नजर आएंगी।
एथलेटिक्स छोड़ बनी क्रिकेटर, नहीं मिली टीम इंडिया में जगह, अब विदेशी लीग में...
विदेशी लीग में जलवा बिखेरेगी ये भारतीय महिला क्रिकेटर (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

भारतीय क्रिकेट में ये कई बार देखा गया है कि खिलाड़ी टीम इंडिया में जगह न बनाने पर किसी विदेशी टीम के लिए खेला हो। जब कोई खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करता है, तो ऐसे में उसको टीम इंडिया से खेलने की उम्मीद होती है। लेकिन जब उसे यहां मौका नहीं मिलता तो वो विदेशी टीम से खेलने का फैसला कर लेता है। ठीक ऐसा ही महिला क्रिकेटर सलोनी डंगोरे ने कर दिया है, लेकिन उनकी कहानी इससे थोड़ा सा अलग है।

भारतीय महिला क्रिकेटर सलोनी डंगोरे ने साल 2017 में अपने क्रिकेट करियर का सफर शुरु किया। इस दौरान उन्होंने घरेलू क्रिकेट तो खूब खेला, लेकिन वो टीम इंडिया में जगह बनाने में नाकामयाब रही। दूसरी तरफ उन्हें वुमेंस प्रीमियर लीग में भी किसी टीम ने नहीं खरीदा। जिसके बाद इस महिला क्रिकेटर ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलने का निर्णय लिया है।

अन्य खिलाड़ियों से जुदा है सलोनी की की कहानी

सलोनी की कहानी अन्य खिलाड़ियों से अगल है, क्योंकि वो पहले क्रिकेटर नहीं बनना चाहती थी। सलोनी बचपन के दिनों से एथलेटिक्स को पसंद किया करती थी। ये ही कारण है मैदान पर भी उनकी फिटनेस कमाल की रहती है। सलोनी राष्ट्रीय लेवल पर लॉन्ग जंप और 100 से 200 मीटर की रेस में हिस्सा ले चुकी हैं। हालांकि अभी क्रिकेटर हैं, जो कि स्पिन गेंदबाजी करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 17 साल की उम्र में उन्होंने किसी की सलाह पर क्रिकेटर बनने का फैसला किया था।

कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलेंगी सलोनी

टीम इंडिया और वुमेंस प्रीमियर लीग में मौका न मिलने के बाद अब सलोनी डंगोरे कैरेबियन प्रीमियर लीग में धमाल मचाते हुए नजर आएंगी। इस दौरान वो ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की तरफ से खेलती हुई दिखाई देंगी। बता दें कि डब्ल्यूपीएल में सलोनी पिछले 2 सीजन से दिल्ली कैपिटल्स के लिए नेट गेंदबाज के तौर पर जुड़ी हुई थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com