BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीतकर आयुष शेट्टी ने रचा इतिहास, फाइनल में हारी तन्वी शर्मा

आयुष शेट्टी ने अपना पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीतकर भारतीय बैडमिंटन के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया है। उन्होंने खिताबी मुकाबले में कनाडा के खिलाड़ी को शिकस्त दी।
BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीतकर आयुष शेट्टी ने रचा इतिहास
आयुष शेट्टी (फोटो- BWF Bharat)
Published on: 
Updated on: 

बैडमिंटन के हवाले से भारतीय फैंस के एक खुशखबरी सामने आई है। फैंस को ये खुशी स्टार खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने दी है। जी हां, आयुष शेट्टी ने यूएस ओपन सुपर 300 के मेंस सिंगल्स टूर्नामेंट में कनाडा के ब्रायन यांग को हरा दिया। इसके साथ उन्होंने इसके खिताब पर भी कब्जा जमाया। आयुष शेट्टी के लिए ये पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर का खिताब है।

इसके अलावा से भारत के लिए इस साल का पहला BWF खिताब भी रहा। कुल मिलाकर आयुष ने भारतीय बैडमिंटन में इस साल चल रहे खिताबी सुखे को खत्म कर दिया है। इस खबर के बाद भारत के बैडमिंटन फैंस व खिलाड़ियों का जोश चरम पर है।

6वें रैंकिंग के खिलाड़ी को दी शिकस्त

यूएस ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में आयुष ने विश्व रैंकिंग में 6वें नंबर के खिलाड़ी को शिकस्त देकर सनसनी मचा दी। इस वक्त आयुष विश्व रैंकिंग में 34वें स्थान पर काबिज हैं। इस हिसाब से ये उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। कनाडाई खिलाड़ी को उन्होंने 47 मिनट के अंदर 21-18, 21-13 के अंतर से हराया। इससे पहले आयुष ने चीनी खिलाड़ी ताइपे को सेमीफाइनल मुकाबले में 21-23, 21-15, 21-14 से शिकस्त दी थी।

दूसरी तरफ महिला सिंगल्स में भारत की तन्वी शर्मा ने भी अच्छा खेल दिखाया। लेकिन वो खिताब अपने नाम करने में नाकामयाब रही। 16 वर्षीय तन्वी ने फाइनल में अमेरिका की खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान उन्हें बेइवेन झांग ने 11-21, 21-16, 10-21 के अंतर से शिकस्त दी। ये तन्वी के लिए पहला वर्ल्ड टूर फाइनल था।

इससे पहले तन्वी शर्मा ने सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान शानदार खेल का प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन की सातवीं वरियता प्राप्त खिलाड़ी को शिकस्त दी थी। तन्वी ने सेमीफाइनल मुकाबले में 21-14, 21-16 के अंतर से जीत दर्ज की थी। जिसके बाद वो बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर इवेंट में भाग लेने वाली भारत की सबसे कम उम्र वाली खिलाड़ी बन गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com