Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार के गोपालगंज से निकलकर बनाई अपनी पहचान, कभी जूते खरीदने के नहीं थे पैसे; अब IPL में RR को किया ध्वस्त

Sakib Hussain: बिहार के युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने आईपीएल 2026 में डेब्यू मैच में 4 विकेट लेकर सनराइजर्स हैदराबाद को जीत दिलाई और अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित किया।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 14, 2026 | 01:20 PM

साकिब हुसैन (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sakib Hussain Journey to IPL: इंडियन प्रीमियर लीग एक ऐसा मंच जहां कई सपने उड़ान लेते हैं। यह सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं बल्कि किसी भी खिलाड़ी के लिए रातों-रात पहचान बनाने का जरिया भी है। यह टूर्नामेंट उन सपनों का पंख देता है, जहां छोटे शहरों के खिलाड़ी भी स्टार बन जाते हैं। आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में ऐसा ही एक नया सितारा सामने आया। बिहार के साकिब हुसैन ने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों को अपनी घातक गेंदबाजी से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

Sakib Hussain का डेब्यू मैच में ही धमाका

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में 21 वर्षीय साकिब को पहली बार मौका मिला। अनुभवी गेंदबाजों के असरहीन रहने के बाद टीम मैनेजमेंट ने युवा साकिब पर भरोसा जताया और उन्होंने इस भरोसे को शानदार प्रदर्शन से सही साबित किया। साकिब ने 4 ओवर में महज 24 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्होंने यशस्वी जायसवाल, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे और रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ियों को पवेलियन भेजकर मैच का रुख ही बदल दिया।

Sakib Hussain का संघर्षों से भरा सफर

14 दिसंबर 2004 को बिहार के गोपालगंज में जन्मे साकिब का सफर आसान नहीं रहा। एक साधारण किसान परिवार से आने वाले साकिब का सपना कभी भारतीय सेना में शामिल होना था। लेकिन उनकी प्रतिभा ने उन्हें क्रिकेट की राह पर ला खड़ा किया। टेनिस बॉल से क्रिकेट शुरू करने वाले साकिब गांव-गांव मैच खेलने जाते थे, जहां उन्हें 500-700 रुपये मिलते थे। धीरे-धीरे उन्होंने जिला और फिर राज्य स्तर तक अपनी पहचान बनाई। 2022 में टी20 और 2024 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू करने वाले साकिब के संघर्ष का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रणजी डेब्यू के समय उनके पास जूते खरीदने तक के पैसे नहीं थे, तब उनकी मां ने अपने गहने बेचकर उनके लिए जूते खरीदे।

सम्बंधित ख़बरें

IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ

मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम

Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह

‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश

Sakib Hussain ने वरुण आरोन को दिया सफलता का श्रेय

करीब 145 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले इस तेज गेंदबाज को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 में खरीदा था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद आईपीएल 2026 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाज ने 30 लाख रुपये में उन पर दांव लगाया और साकिब ने अपने पहले ही मैच में इस भरोसे को जीत में बदल दिया। साकिब अपनी सफलता का श्रेय टीम के गेंदबाजी कोच वरुण आरोन को देते हैं। उनका कहना है कि पिछले चार सालों में उनकी गेंदबाजी में जो निखार आया है, वह कोच के मार्गदर्शन का ही नतीजा है।

यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi के निशाने पर अब सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड, आयरलैंड दौरे पर कर सकते हैं डेब्यू

साकिब हुसैन की यह कहानी सिर्फ एक मैच की सफलता नहीं, बल्कि संघर्ष, विश्वास और मेहनत की मिसाल है। हालांकि उनका सफर अभी लंबा है। अगर उन्हें भारतीय टीम में जगह बनानी है, तो उन्हें लगातार घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखना होगा।

Sakib hussain journey to ipl know his story

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 14, 2026 | 01:20 PM

Topics:  

  • Indian Premier League
  • IPL 2027

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.