वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर अब सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड, आयरलैंड दौरे पर कर सकते हैं डेब्यू

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में चुने जा सकते हैं और डेब्यू करते ही सचिन तेंदुलकर का सबसे युवा खिलाड़ी वाला रिकॉर्ड तोड़ेंगे।
Vaibhav Sooryavanshi Shortlisted for Ireland Tour
वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Vaibhav Sooryavanshi Shortlisted for Ireland Tour: भारत के स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब जल्द ही भारतीय टीम के साथ खेलते दिखेंगे। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने विशेषज्ञों की मांग और आईपीएल 2026 में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टीम इंडिया में मौका देने का मन बना लिया है। खबरों के अनुसार जून में होने वाले आयरलैंड दौरे के लिए उनका नाम शॉर्टलिस्ट किया गया है।

वैभव सूर्यवंशी अगर इस दौरे पर भारतीय टीम में शामिल होते हैं और अगर वो इस दौरे पर डेब्यू करते हैं, तो वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन सकते हैं। भारतीय टीम के लिए सचिन तेंदुलकर ने 16 साल की उम्र में डेब्यू करके ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन अब वैभव उस रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ से बातचीत में बताया कि वैभव अभी भी चयन की दौड़ में बने हुए हैं और सेलेक्टर्स ने अन्य खिलाड़ियों के साथ उनके नाम पर भी विचार किया है।

वैभव सूर्यवंशी को मौका देना चाहते हैं चयनकर्ता

चयनकर्ताओं की रणनीति से साफ है कि वे राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज को लंबा इंतज़ार कराने के बजाय सीधे सीनियर टीम में मौका देना चाहते हैं। आयरलैंड जैसी अपेक्षाकृत कम चुनौतीपूर्ण टीम के खिलाफ उन्हें आजमाकर बोर्ड उनकी प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परखना चाहता है।

IPL चेयरमैन ने की थी वकालत

वैभव को आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल का भी समर्थन मिला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उनकी जमकर तारीफ करते हुए लिखा कि इस आईपीएल सीजन में वैभव ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया है और अपनी प्रतिभा के दम पर वह कम उम्र में ही भारत के लिए डेब्यू करने के हकदार हैं।

ऐसे सुर्खियों में आए

वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार सुर्खियां आईपीएल 2025 में बटोरी थीं, जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। अपने पहले ही मैच में उन्होंने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर छक्का जड़कर दमदार शुरुआत की थी। इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज 35 गेंदों में शतक लगाकर उन्होंने अपनी काबिलियत साबित कर दी। वहीं, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रन की उनकी विस्फोटक पारी ने चयनकर्ताओं को प्रभावित कर दिया और उन्हें जल्द मौका देने की मांग तेज हो गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com