पाकिस्तानी बल्लेबाज सैम अयूब के माथे पर लगा कलंक, T20I में अपने नाम किया अनचाहा रिकॉर्ड
T20I Ducks for Saim Ayub: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज सैम अयूब के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वो एशिया कप में लगातार तीन पारियों में जीरो पर आउट हुए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
सैम अयूब (फोटो-सोशल मीडिया)
T20I Ducks In A Calendar Year for Saim Ayub: पाकिस्तान और यूएई के बीच खेले गए एशिया कप के 10वें मुकाबले के दौरान पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब एक बार फिर अपना खाता खोलने में कामयाब नहीं रहे। इसके साथ ही उन्होंने एशिया कप में अब तक तीन मैचों में एक भी रन नहीं पाए हैं। वहीं सैम अयूब एक कैलेंडर ईयर में पांच बार जीरो पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
इसके साथ ही सैम अयूब ने एक कैलेंडर ईयर में पांच बार जीरो पर आउट होने के मामले में संजू सैमसन की बराबरी कर ली है। संजू सैमसन ने 2024 में एक कैलेंडर ईयर में 13 टी20I खेले थे। जिसमें वो पांच बार जीरो पर आउट हो गए थे। एक कैलेंडर वर्ष में टी20I में सबसे ज़्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड ज़िम्बाब्वे के रिचर्ड नगारवा के नाम है। 2024 में नगारवा ने ज़िम्बाब्वे के लिए 20 टी20I खेले और छह मैचों में वह शून्य पर आउट हुए।
T20I क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज़्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | टीम | डक (शून्य) | वर्ष |
|---|---|---|---|
| रिचर्ड नगारवा | ज़िम्बाब्वे | 6 | 2024 |
| ब्लेसिंग मुजरबानी | ज़िम्बाब्वे | 5 | 2024 |
| रेगिस चकाब्वा | ज़िम्बाब्वे | 5 | 2022 |
| संजू सैमसन | भारत | 5 | 2024 |
| सैम अयूब | पाकिस्तान | 5 | 2025 |
| हसन नवाज़ | पाकिस्तान | 5 | 2025 |
एशिया कप 2025 में सैम 12 सितंबर को दुबई में ओमान के खिलाफ पहली ही गेंद पर आउट हो गए। उसके बाद 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए हाई-वोल्टेज ग्रुप ए मैच में सैम एक बार फिर पहली गेंद पर आउट हो गए। सैम दोनों मैच में गोल्डन डक पर आउट हुए। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगातार सबसे ज़्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की सूची में सैम अब केवल अपने साथी खिलाड़ी अब्दुल्ला शफीक से पीछे हैं। शफीक ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तान के लिए लगातार चार बार शून्य पर आउट हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कराची में रेंजर मुख्यालय पर भीषण फिदायीन हमला; धमाकों और अंधाधुंध फायरिंग से दहला पाकिस्तान, 8 की मौत
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था वेंटिलेटर पर! कर्ज बढ़कर हुआ 81.9 ट्रिलियन, कैसे देश बचाएंगे पीएम शहबाज शरीफ?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर आतंकी, पाकिस्तान का टेरर लव फिर एक्सपोज
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
यह भी पढ़ें: यूएई के जुनैद सिद्दीकी ने रचा इतिहास, भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने पहले गेंदबाज
T20I में लगातार सबसे ज़्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | देश/टीम | लगातार डक (शून्य) |
|---|---|---|
| अब्दुल्ला शफीक | पाकिस्तान | 4 |
| अनस खान | हांग कांग | 4 |
| ज़ाफ़र डुर्माज़ | तुर्की | 4 |
| औअत्तारा जकारिद्जा | आइवरी कोस्ट | 4 |
| सैम अय्यूब | पाकिस्तान | 3 |
| औअत्तारा जकारिद्जा | स्कॉटलैंड | 3 |
| आंद्रे फ्लेचर | वेस्टइंडीज | 3 |
| मोहम्मद हफीज | पाकिस्तान | 3 |
| काइल जार्विस | ज़िम्बाब्वे | 3 |
| मोईन अली | इंग्लैंड | 3 |
| दासुन शनाका | श्रीलंका | 3 |
| ल्यूक रॉन्की | न्यूज़ीलैंड / वर्ल्ड XI | 3 |
| ब्लेसिंग मुज़रबानी | ज़िम्बाब्वे | 3 |
| लिज़ाड विलियम्स | साउथ अफ्रीका | 3 |
