जहां कोई नहीं जाता, वहां पहुंचे सचिन तेंदुलकर….आदिवासी बच्चों के साथ नक्सल मुक्त गांव में मनाया बर्थडे
God of Cricket in Bastar: सचिन तेंदुलकर ने अपना 53वां जन्मदिन बस्तर के सुदूर गांव में बच्चों के साथ मनाया। इस मौके पर उन्होंने दंतेवाड़ा में 100 से अधिक खेल मैदान बनवाने का ऐलान कर सबको चौंका दिया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सचिन तेंदुलकर ने मनाया बर्थडे (Image- Social Media)
Sachin Tendulkar 53rd Birthday: सचिन तेंदुलकर, जिन्हें देशभर में “क्रिकेट का भगवान” कहा जाता है, आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपना बर्थडे छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में इंद्रावती नदी के किनारे बसे एक सुदूर आदिवासी गांव में बेहद सादगी के साथ मनाया।
सचिन 22 अप्रैल को दो दिन के दौरे पर दंतेवाड़ा पहुंचे थे। यहां वे छिंदनार गांव गए, जहां उनके साथ बेटी सारा तेंदुलकर और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। नक्सल प्रभावित रहे इस इलाके में सचिन के आने की खबर से लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन
सचिन ने गांव के नव-निर्मित खेल मैदान में स्थानीय बच्चों के साथ मिलकर केक काटा। “हैप्पी बर्थडे सचिन सर” के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा। उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और वॉलीबॉल खेलकर उन्हें प्रोत्साहित भी किया। अपने आदर्श को करीब से देखकर बच्चों की खुशी साफ झलक रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
Dominican Republic Resort में लगी भीषण आग, इटली की महिला पर्यटक की मौत, 1700 लोगों का रेस्क्यू
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
लगान के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, बताया क्यों उनके परिवार के दिल के करीब है यह फिल्म
अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर बड़ा खुलासा! इस वजह से महज 4 सेकेंड में आग का गोला बना विमान, FIP का बड़ा दावा
खेल मैदानों के लिए बड़ा ऐलान
मैदान का दौरा करने के बाद सचिन ने उन लोगों को सम्मानित किया, जिन्होंने इसके निर्माण में योगदान दिया। जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा जिले में अब तक 25 खेल मैदान बन चुके हैं और 25 पर काम जारी है। इस दौरान सचिन ने घोषणा की कि वे सिर्फ 50 नहीं, बल्कि 100 से ज्यादा खेल मैदानों के निर्माण में सहयोग करेंगे।
उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें अपने बचपन की याद आ गई, क्योंकि उनकी खुद की क्रिकेट यात्रा भी मैदान से ही शुरू हुई थी। कुल मिलाकर, जहां एक तरफ देशभर में उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं बस्तर के इस छोटे से गांव में यह जश्न लोगों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।
यह भी पढ़ें- क्रिकेट जगत में सनसनी: कोच पर हमले और हत्या के प्रयास में 3 क्रिकेटर सस्पेंड, तत्काल प्रभाव से हुई कार्रवाई
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच
सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में कुल 664 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जो एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 500 अंतरराष्ट्रीय मैचों का आंकड़ा पार किया है। सचिन का यह रिकॉर्ड भी लंबे समय तक सुरक्षित रहने की संभावना है।
