वनडे में नहीं हो रही वापसी, ऋतुराज गायकवाड़ ने फिर भी बना डाला ये बड़ा कीर्तिमान
IND A vs SA A: टीम इंडिया लगातार मैच हार रही है, लेकिन रुतुराज गायकवाड को मौका मिलने पर वे लगातार रन बनाकर अपनी शानदार फार्म दिखा रहे हैं।
- Written By: संजय बिष्ट
ऋतुराज गायकवाड़ (फोटो- सोशल मीडिया)
Ruturaj Gaikwad: टीम इंडिया इस वक्त अपने खेल में लगातार संघर्ष कर रही है। टेस्ट मैचों में जीत नहीं मिल रही, वनडे में भी प्रदर्शन स्थिर नहीं है, और टी20 इंटरनेशनल में भी जीत कभी-कभार ही दर्ज होती है। ऐसे समय में इंडिया ए के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड लगातार रन बना रहे हैं और अपने शानदार फार्म से सबका ध्यान खींच रहे हैं। हालांकि बीसीसीआई के लिए यह खबर शायद इतनी अहम नहीं रही है, क्योंकि गायकवाड लंबे समय से सीनियर टीम में वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
वनडे में पुजारा को पीछे छोड़ा
गायकवाड ने इंडिया ए की ओर से साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और अपनी टीम को जीत दिलाई। इस दौरान उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों के बीच लिस्ट ए क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा को पीछे छोड़ दिया। मैच से पहले गायकवाड का औसत 56.93 था, लेकिन नाबाद 68 रन बनाने के बाद यह बढ़कर 57.80 तक पहुंच गया। उनका लगातार रन बनाना और औसत में सुधार दर्शाता है कि वे इस वक्त कितने बेहतरीन फॉर्म में हैं।
साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ नाबाद 68 रन
इससे पहले गायकवाड ने इंडिया ए के लिए साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ 117 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने 68 नाबाद रन ठोक दिए। इसके पहले भी उन्होंने शानदार शतक जमाया था। इन लगातार प्रदर्शन से साफ है कि गायकवाड इस समय अपने खेल के चरम पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को 147 रन पर रोका, दुबे, ग्रीन और त्यागी ने झटके 2-2 विकेट
PAK को हराने के बाद बंग्लादेशी कप्तान का बयान, कहा- हमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलना है
BCCI का मेगा प्लान तैयार, दलीप ट्रॉफी से होगी घरेलू सीजन की शुरुआत, खेले जाएंगे 1700 से ज्यादा मुकाबले
रुतुराज गायकवाड का करियर और वापसी की उम्मीद
गायकवाड ने भारत के लिए 6 वनडे और 23 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, लेकिन टेस्ट में उनका अभी तक डेब्यू नहीं हुआ है। वनडे में उनका औसत केवल 19.16 का रहा है। इंडिया ए में उनका प्रदर्शन शानदार है, लेकिन सीनियर टीम में वापसी अभी तक नहीं हो पाई है। अब देखना होगा कि क्या बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी उनके प्रदर्शन को देखकर उन्हें मुख्य टीम में मौका देती है या नहीं।
ये भी पढ़ें: भारत में 92 सालों के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, कोई भी टीम नहीं बना सकी 200 रन
फैंस की उम्मीदें
गायकवाड की लगातार रन बनाने की कला और निडर बल्लेबाजी ने फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। यदि उन्हें सीनियर टीम में मौका मिलता है, तो वे टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। फिलहाल, इंडिया ए में उनका प्रदर्शन सभी के लिए प्रेरणा बना हुआ है।
