Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2026: ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, धीमी बल्लेबाजी देख फैंस का सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

CSK vs GT: गुजरात टाइटंस के खिलाफ 49 गेंदों में अर्धशतक लगाने पर ऋतुराज गायकवाड़ ट्रोल हो रहे हैं। फैंस ने उनकी धीमी पारी को 'टेस्ट मैच' जैसी बल्लेबाजी बताया।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Apr 26, 2026 | 06:31 PM

ऋतुराज गायकवाड़ (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ruturaj Gaikwad Slowest 50 IPL 2026: चेपॉक के मैदान पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ अपनी बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि इस बार वजह उनकी आक्रामकता नहीं, बल्कि बेहद धीमी पारी रही। टीम को तेज रन गति की जरूरत थी, लेकिन गायकवाड़ क्रीज पर टिके रहने के बावजूद रन बनाने में संघर्ष करते नजर आए, जिससे फैंस की नाराजगी बढ़ गई।

‘टेस्ट पारी’ बताकर फैंस ने किया ट्रोल

ऋतुराज गायकवाड़ ने इस मुकाबले में 49 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, जो टी20 फॉर्मेट के हिसाब से काफी धीमा माना जा रहा है। उनकी इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर निशाना साधा। कई यूजर्स ने उनकी बल्लेबाजी को ‘टेस्ट मैच’ जैसा बताया। कुछ फैंस का कहना था कि जब टीमें 200 से ज्यादा रन आसानी से बना रही हैं, ऐसे में कप्तान की यह धीमी पारी टीम के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। वहीं कुछ लोगों ने मजाक में यह भी कहा कि गायकवाड़ को टी20 नहीं, बल्कि टेस्ट क्रिकेट की तैयारी करनी चाहिए।

सीएसके के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

गायकवाड़ की इस पारी ने चेन्नई सुपर किंग्स के इतिहास में एक अनचाहा रिकॉर्ड भी जोड़ दिया। 49 गेंदों में अर्धशतक लगाने के साथ वह टीम के लिए सबसे धीमे अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। इस लिस्ट में उनका नाम मुरली विजय और ड्वेन स्मिथ जैसे खिलाड़ियों के साथ जुड़ गया है, जो संयुक्त रूप से चौथे सबसे धीमे बल्लेबाज बने हैं। सीएसके के लिए सबसे धीमी फिफ्टी का रिकॉर्ड पार्थिव पटेल के नाम दर्ज है, जिन्होंने 53 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।

सम्बंधित ख़बरें

‘ये तो बाबर आजम वाली बात है…,’ IShowSpeed ने विराट की जमकर की तारीफ, तो पाक स्टार को किया जमकर ट्रोल- VIDEO

भारत में होंगे एशियन गेम्स? ओलंपिक की दावेदारी के बीच सरकार ने एक और बड़े टूर्नामेंट के लिए भरा दम

बैडमिंटन से खत्म होगा 21 पॉइंट्स का नियम, पीवी सिंधु और साइना नेहवाल ने नए सिस्टम पर जताई नाराजगी

RR vs SRH मैच के बाद जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप, पॉइंट्स टेबल क्या है स्थिति?

ये भी पढ़ें: ‘ये तो बाबर आजम वाली बात है…,’ IShowSpeed ने विराट की जमकर की तारीफ, तो पाक स्टार को किया जमकर ट्रोल- VIDEO

इम्पैक्ट प्लेयर युग में सबसे धीमी फिफ्टी

ऋतुराज गायकवाड़ की यह पारी इसलिए भी ज्यादा चर्चा में है क्योंकि आईपीएल में 2023 से इम्पैक्ट प्लेयर नियम लागू किया गया है। इस नियम के बाद से बल्लेबाजों का रुख काफी आक्रामक हो गया है और बड़े स्कोर आम हो गए हैं। ऐसे दौर में गायकवाड़ का 49 गेंदों में अर्धशतक लगाना और भी चौंकाने वाला माना जा रहा है। इस पारी के साथ उनके नाम इम्पैक्ट प्लेयर युग की सबसे धीमी फिफ्टी का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। यही कारण है कि उनकी इस पारी को लेकर फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स के बीच बहस छिड़ गई है।

Ruturaj gaikwad slow fifty 49 balls csk vs gt ipl 2026 fans troll test innings impact sub record

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 26, 2026 | 06:31 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Cricket Record
  • IPL 2026
  • Ruturaj Gaikwad
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.