- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rr Vs Rcb Rajasthan Vs Bengaluru Ipl 2026 Table Top Clash Title Battle
RR vs RCB: एक दूसरे का विजयी रथ रोकने उतरेगी राजस्थान और बेंगलुरु, टेबल टॉपर बने रहने के लिए होगी जंग
RR vs RCB: आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं और मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

रियान पराग और रजत पाटीदार (फोटो-सोशल मीडिया)
Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स (RR vs RCB) बेंगलुरु में खेला जाएगा। यह मुकाबला शुक्रवार को शाम 7.30 बजे से बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन की दो सबसे बेहतरीन टीम आमने-सामने होगी। दोनों टीमों ने अब तक इस सीजन में कोई मुकाबला नहीं गंवाया है। ऐसे में आज का मुकाबला काफी मजेदार होने वाला है।
राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विरुद्ध 8 विकेट से जीत के साथ इस सीजन अपने अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद गुजरात टाइटंस (जीटी) को 6 रन से हराया और फिर मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 27 रन से मुकाबला जीता। यह टीम जीत की हैट्रिक लगाकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर है।
वहीं, आरसीबी शुरुआती दोनों मैच अपने नाम करते हुए प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। इस टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रन से हराया था।
सम्बंधित ख़बरें
खिलाड़ियों के होटल रूम में एंट्री बंद! BCCI का नया फरमान, IPL सीजन के पीक पर आकर क्यों लेना पड़ा ये फैसला
टेबल टॉपर बनने से चूकी RCB, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स 9 रन से हराया, गेंद से चमके प्रिंस यादव
टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री! इस खतरनाक टीम के सामने मिल सकता है मौका, BCCI ने किया ऐलान
पंजाब को धूल चटाकर टॉप पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, बदल गया पॉइंट्स टेबल का पूरा समीकरण, RCB को भी लगा झटका
RR vs RCB के पास है बेहतरीन बल्लेबाजी लाइन-अप
दोनों टीमों के पास जबरदस्त बैटिंग लाइन-अप है, हालांकि रियान पराग की कप्तानी में आरआर की गेंदबाजी थोड़ी ज्यादा संतुलित नजर आ रही है। दोनों टीमों के तेज गेंदबाज नई गेंद से उतने ही खतरनाक हैं। बेंगलुरु की गेंदबाजी की कमान जैकब डफी और भुवनेश्वर कुमार के हाथों में है, जबकि राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर नई गेंद से शुरुआत करेंगे।
यह भी पढ़ें: KKR के खिलाफ जीत के बाद Mukul Choudhary का बड़ा खुलासा, धोनी की तरह ही बनना चाहता हूं मैच फिनिशर
इस मैच का एक अहम मुकाबला यह होगा कि आरसीबी की टीम राजस्थान की आक्रामक ओपनिंग जोड़ी, यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी का सामना कैसे करती है। ये दोनों ही खिलाड़ी इस सीजन जबरदस्त फॉर्म में हैं। इसके जवाब में, डिफेंडिंग चैंपियन टीम एक मजबूत शुरुआत के लिए विराट कोहली और फिल सॉल्ट पर निर्भर रहेगी। इससे टिम डेविड को आखिर में तेजी से रन बनाने का मौका मिलेगा, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था।
RR vs RCB की पूरी टीम
राजस्थान रॉयल्स की टीम: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप सॉल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल।
Rr vs rcb rajasthan vs bengaluru ipl 2026 table top clash title battle
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अशोक खरात का अंधभक्त और बलात्कार मामले का आरोपी ठाणे नगर निगम का सहायक आयुक्त महेश आहेर गिरफ्तार
May 08, 2026 | 01:37 PMSmart Meter: यूपी में अब ऐप पर नहीं मोबाइल नंबर पर आएगा बिजली बिल, परेशानी से बचने के लिए करें अपडेट
May 08, 2026 | 01:35 PMकानून का कोई मतलब नहीं! चंद्रनाथ रथ की हत्या पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 08, 2026 | 01:32 PMउज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में बना हीटप्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत
May 08, 2026 | 01:31 PMEdible Flowers: गुलाब के अलावा इन फूलों को खाया भी जा सकता है, इनके फायदे जान आप भी शुरू कर देंगे खाना
May 08, 2026 | 01:31 PMVivo X300 Ultra Vs Samsung S26 Ultra Vs Pixel 10 Pro: कौन-सा फ्लैगशिप फोन है सबसे दमदार?
May 08, 2026 | 01:26 PMAiroli Katai Naka Corridor से बदलेगी एमएमआर की कनेक्टिविटी, सफर में 45 मिनट तक की होगी बचत
May 08, 2026 | 01:24 PMवीडियो गैलरी

योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM
जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM














