RR Vs DC Highlight Updates, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 32वें के सबसे बड़े रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपटिल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया है। ये सीजन का पहला मैच रहा जो सुपर ओवर तक जा पहुंचा। दिल्ली की इस जीत के हीरो तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क रहे। उन्होंने पहले राजस्थान रॉयल्स की पारी के अंतिम ओवर में 9 रन के स्कोर का बचाव किया। इसके बाद सुपर ओवर में दिल्ली के सामने केवल 11 रन खर्च किए। फिर सुपर ओवर में राजस्थान के द्वारा दिए गए 12 रनों के लक्ष्य को दिल्ली ने 4 गेंद पर हालिस कर लिया। कुल मिलाकर राजस्थान की टीम से इस मुकाबले को दिल्ली के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने जीत छीन ली।
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने राजस्थान के खिलाफ 188 रन का स्कोर खड़ा किया। दिल्ली के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी राजस्थान को देखते हुए एक वक्त लग रहा था कि वो आसानी से इस मुकाबले को जीत जाएंगे। यशस्वी जायसवाल और नितीश राणा के शतक की बदौलत RR को अंतिम ओवर में जीत के लिए सिर्फ 9 रन चाहिए थे। फिर मैदान पर मिचेल स्टार्क ने अपना जलवा दिखाया।
17 Apr 2025 12:06 AM (IST)
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 32वें के सबसे बड़े रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपटिल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया है। ये सीजन का पहला मैच रहा जो सुपर ओवर तक जा पहुंचा। दिल्ली की इस जीत के हीरो तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क रहे। उन्होंने पहले राजस्थान रॉयल्स की पारी के अंतिम ओवर में 9 रन के स्कोर का बचाव किया। इसके बाद सुपर ओवर में दिल्ली के सामने केवल 11 रन खर्च किए। फिर सुपर ओवर में राजस्थान के द्वारा दिए गए 12 रनों के लक्ष्य को दिल्ली ने 4 गेंद पर हालिस कर लिया। कुल मिलाकर राजस्थान की टीम से इस मुकाबले को दिल्ली के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने जीत छीन ली।
#RR score 11 runs off Mitchell Starc's Super Over!
Will #DC chase it down? 🤔
Updates ▶ https://t.co/clW1BIPA0l#TATAIPL | #DCvRR | @DelhiCapitals | @rajasthanroyals https://t.co/rPVUvTmwCV
— IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2025
16 Apr 2025 11:40 PM (IST)
सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 12 रन की जरूरत है। इस दौरान दिल्ली के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने इस अहम ओवर में मात्र 11 रन दिए। अब दिल्ली के लिए बल्लेबाजी करने के लिए ट्रिस्टन स्टब्स और केएल राहुल आए हैं। जबकि राजस्थान के लिए सुपर ओवर संदीप शर्मा लेकर आए हैं।
16 Apr 2025 11:20 PM (IST)
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिल्स के बीच का मुकाबला ड्रॉ हो चुका है। अब इस मुकाबले में सुपरओवर होगा। ये आईपीएल 2025 के 18वें सीजन का पहला सुपर ओवर होगा।
Match 32. WICKET! 19.6: Dhruv Jurel 26(17) Run Out Axar Patel, Rajasthan Royals 188/4 https://t.co/clW1BIPA0l #DCvRR #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2025
16 Apr 2025 11:02 PM (IST)
राजस्थान रॉयल्स को उनका तीसरा झटका लग चुका है। इस बार ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज नितीश राणा आउट हुए। उन्हें तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपना शिकार बनाया। अब राजस्थान को जीत के लिए 14 गेंद में 28 रन की जरूरत है।
16 Apr 2025 10:45 PM (IST)
यशस्वी जायसवाल के रूप में राजस्थान रॉयल्स को उनका दूसरा झटका लग चुका है। कुलदीप यादव ने 51 के स्कोर पर उनको पवेलियन का रास्ता दिखाया। अब राजस्थान को मुकाबला जीतने के लिए 30 गेंदों में 57 रन की जरूरत है।
16 Apr 2025 10:33 PM (IST)
राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार फिप्टी जड़ दी है। उन्होंने 34 गेंदों में 50 रन बनाए। अब राजस्थान को जीत के लिए 43 गेंद में 78 रन की जरूरत है।
16 Apr 2025 10:15 PM (IST)
राजस्थान रॉयल्स को रियान पराग के रूप में उनका पहला झटका लग चुका है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। अब राजस्थान को जीत के लिए 69 गेंदों में 112 रन की जरूरत है।
16 Apr 2025 10:11 PM (IST)
इस मुकाबले में संजू सैमसन रिटायर हर्ट हो चुके हैं। वो 31 रन के स्कोर पर रिटायर हर्ट हुए हैं। अब उनके बाद रियान पराग बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए हैं।
16 Apr 2025 09:20 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स की पारी समाप्त हो गई है। इस दौरान दिल्ली ने राजस्थान के सामने कुल 188 रन बनाए। अब राजस्थान को जीत के लिए 189 रन बनाने होंगे। दिल्ली के लिए आज अभिषेक पोरेल ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। 49 रन पर उन्हें स्पिन गेंदबाज वनिंदु हसरंगा ने अपना शिकार बनाया। इसके अलावा अंत में कप्तान अक्षर पटेल ने 242 के स्ट्राइक रेट के साथ 34 रन बनाए। वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स ने 18 गेंदों में 34 रन का योगदान दिया। राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट जोफ्रा आर्चर ने लिए। उन्होंने जैक-फ्रेजर-मैकगर्क और केएल राहुल को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा महेश तीक्षणा और वनिंदु हसरंगा को 1-1 विकेट मिला।
Don't bowl to him there ❌ 👊
🎥 Axar Patel was on fire during his brief but impactful cameo 💪
Updates ▶ https://t.co/clW1BIPA0l#TATAIPL | #DCvRR | @DelhiCapitals pic.twitter.com/mXbjCuBHmJ
— IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2025
16 Apr 2025 09:01 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स के 150 रन 18वें ओवर के दौरान पूरे हो गए हैं। अब तक दिल्ली को पांच झटके लग चुके हैं। वहीं, बल्लेबाज अभिषेक पोरेल 49 रन पर आउट हुए। उन्हें वनिंदु हसरंगा ने विकेटकीपर के हाथों कैच आउट करा कर पेवेलियन भेजा।
16 Apr 2025 07:50 PM (IST)
दिल्ली को मुकाबले बैक-टू-बैक दूसरा झटका लग चुका है। पिछले मैच के हीरो करुण नायर को संदीप शर्मा की गेंद पर वनिंदु हसरंगा ने रन आउट कर दिया है। इस वक्त दिल्ली का स्कोर 3.4 ओवर के बाद 35-2 विकेट है।
Match 32. WICKET! 3.1: Karun Nair 0(3) Run Out Sandeep Sharma, Delhi Capitals 34/2 https://t.co/clW1BIPA0l #DCvRR #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2025
16 Apr 2025 07:46 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स को मुकाबले में पहला झटका लग चुका है। दिल्ली के ओपनर बल्लेबाज जैक फ्रेंजर मैकगर्क को राजस्थान के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने पेवेलियन का रास्ता दिखाया। उनके बाद पिछले मैच के हीरे रहे करुण नायर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए हैं।
16 Apr 2025 07:13 PM (IST)
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, नितीश राणा, वनिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षणा, संदीप शर्मा, तुसार देशपांडे।
दिल्ली कैपिटल्स: जैक फ्रैजर मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा।
16 Apr 2025 07:08 PM (IST)
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अब दिल्ली की टीम को राजस्थान के सामने बड़ा लक्ष्य खड़ा करने की चुनौती होगी। दूसरी तरफ संजू सैमसन की कोशिश दिल्ली को कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी।
🚨 Toss 🚨@rajasthanroyals won the toss and elected to bowl against @DelhiCapitals in Match 32.
Updates ▶ https://t.co/clW1BIPA0l#TATAIPL | #DCvRR pic.twitter.com/SSsD99s8dN
— IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2025
16 Apr 2025 07:03 PM (IST)
दिल्ली में बुधवार की शाम लू जैसी स्थिति रहने की उम्मीद है। तापमान लगभग 36°C रहेगा। ह्यूमिडिटी (नमी) करीब 39% के आसपास हो सकती है। अच्छी बात ये है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए फुल मैच की उम्मीद की जा सकती है।
16 Apr 2025 07:03 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, नितीश राणा, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे
16 Apr 2025 07:02 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 29 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से 15 में राजस्थान ने जीत दर्ज की है। वहीं 14 मुकाबले में दिल्ली को जीत मिली है। दिल्ली को इस आंकड़े को बराबर करने के लिए सिर्फ जीत चाहिए। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 2022 से राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 9 मुकाबले में 6 में दिल्ली और 3 में राजस्थान ने जीत दर्ज की है।
16 Apr 2025 07:02 PM (IST)
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर गेंदबाजों के मदद लिए ज्यादा कुछ नहीं है। यह एक फ्लैट विकेट मानी जाती है, जो बल्लेबाजों को जमकर रन बनाने का मौका देती है। चूंकि मैदान का साइज छोटा है, इसलिए बाउंड्री पार करना आसान होता है। स्पिनर्स को हालांकि बाद के ओवर्स में थोड़ा सपोर्ट मिलता है, लेकिन ओवरऑल यह पिच बैटिंग-फ्रेंडली है। हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।
16 Apr 2025 07:01 PM (IST)
नमस्कार, राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के लाइव ब्लॉग पेज में आपका स्वागत है। इन दोनों टीमों की कमान युवा खिलाड़ियों के हाथ में है। एक तरफ दिल्ली के लिए इस साल अक्षर पटेल कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे हैं। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के लिए पिछले कुछ सालों से संजू सैमसन राजस्थान की कप्तानी कर रहे हैं। इस साल के शुरुआत में संजू चोट के चलते कप्तानी नहीं कर रहे थे। ये दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला हार के आई हैं। ऐसे में ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। आप इस मुकाबले में पल-पल की रिपोर्ट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बनें रहें।