- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rr Beat Csk Huge Margin Ipl 2025 Match No 62
वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान को दी सीजन की आखिरी जीत, सम्मान की लड़ाई में पस्त हुआ चेन्नई
राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2025 में आखिरी जीत मिली। इस दौरान उसने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट रहते शिकस्त दी। आरआर के लिए इस जीत के हीरो 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी रहे।
- Written By: संजय बिष्ट

राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (फोटो- @IPL)
आईपीएल 2025 के 62वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट करारी शिकस्त दी। राजस्थान के लिए इस जीत के हीरो 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे। इससे पहले आरआर के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान के सामने 187 रन का स्कोर खड़ा किया।
चेन्नई के द्वारा दिए गए स्कोर को राजस्थान ने चार विकेट के नुकसान पर 17.1 ओवर में हासिल कर लिया। इसके साथ ही राजस्थान ने सीजन के आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज कर अलगे साल की अच्छी नींव रखी। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये सीजन काफी मुश्किल भरा रहा है।
Jurel says that’s how it’s done 😎@rajasthanroyals sign off from #TATAIPL 2025 in an emphatic way 🩷 Updates ▶ https://t.co/hKuQlLxjIZ #CSKvRR pic.twitter.com/F5H5AbcIVu — IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2025
वैभव सूर्यवंशी ने फिर खेली विस्फोटक पारी
एक बार फिर से 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाया है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 57 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने ये रन 172.73 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ बनाए। वैभव की इस पारी में तीन छक्के और दो छक्के शामिल थे। वैभव के अलावा यशस्वी जायसवाल ने भी टीम के लिए 36 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा कप्तान संजू सैमसन ने 41 रन बनाए। वहीं, अंत में विकेटकीपर बल्लेबाज 12 गेंदों में 31 रन बनाकर मैच को खत्म किया।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: बारिश में धुला प्लेऑफ का मैच तो कौन खेलेगा फाइनल? सुपर ओवर, रिजर्व-डे और अंक तालिका की पूरी डिटेल?
IPL 2026 के प्लेऑफ का पूरा गणित, जानें क्या है क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर मैच में अंतर?
IPL 2027 में इन चार टीमों के बदल जाएंगे कप्तान, इस क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी, तिलक वर्मा को मिलेगी MI की कमान!
IPL 2026: मुंबई इंडियंस को हराकर राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में, पंजाब और KKR का टूटा सपना, देखें पूरा शेड्यूल
चेन्नई को मिली 6 विकेट से शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को इस मुकाबले में 6 विकेट के बड़े अंतर से हराया। चेन्नई के द्वारा दिए गए स्कोर को राजस्थान ने 17 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए ये साल काफी निराशाजनक रहा है। इस मैच में उसके गेंदबाज 187 रन का स्कोर बचाने में असफल रहे हैं। टीम के लिए सबसे महंगे गेंदबाज रवींद्र जडेजा रहे। उन्होंने 2 ओवर में 13.50 की इकोनॉमी के साथ रन लुटाए।
आयुष म्हात्रे की पारी गई बेकार
चेन्नई को 12 रन के स्कोर में डेवोन कॉनवे और उर्विल पटेल के रूप में दो झटके लगे। इसके बाद युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने शानदार अंदाज में टीम की पारी को संभाला। उन्होंने 20 गेंदों का सामना करते हुए 215 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 43 रन की पारी खेली। इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने भी 168 के स्ट्राइक रेट के साथ 42 रन बनाए। वहीं, शिवन दुबे ने 39 रन बनाए।
एमएस धोनी के बयान से CSK में मची खलबली, अगले सीजन के दौरान टीम में बदलाव को दिया बड़ा संकेत
आकाश मधवाल की शानदार गेंदबाजी
राजस्थान के लिए आकाश मधवाल ने अंत में शानदार गेंदबाजी की। एक वक्त बड़े स्कोर की तरफ जा रही चेन्नई की पारी में उन्होंने ब्रेक लगाया। मधवाल ने चेन्नई के लिए 4 ओवर में महज 29 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा युद्धवीर सिंह ने भी 3 विकेट लिए। वहीं, तुषार देशपांडे और वानिंदु हसरंगा को 1-1 विकेट मिला।
Rr beat csk huge margin ipl 2025 match no 62
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
श्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
May 25, 2026 | 10:35 PMUday Kotak: उदय कोटक को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
May 25, 2026 | 10:27 PMStair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
May 25, 2026 | 10:15 PMNEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
May 25, 2026 | 10:03 PMIPL 2026: बारिश में धुला प्लेऑफ का मैच तो कौन खेलेगा फाइनल? सुपर ओवर, रिजर्व-डे और अंक तालिका की पूरी डिटेल?
May 25, 2026 | 09:57 PMभोपाल गैस त्रासदी के 41 साल बाद यूनियन कार्बाइड का होगा कायाकल्प, लगेंगे 1.5 लाख पेड़; बनेगा मिनी फॉरेस्ट
May 25, 2026 | 09:46 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













