Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘रिटायरमेंट के बारे में मैंने सोचा नहीं…’, 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलते दिखाई देंगे रोहित शर्मा

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Apr 12, 2024 | 06:32 PM

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (PTI Photo)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह कुछ साल और खेलना चाहते हैं और 2027 वनडे विश्व कप जीतने की दिली ख्वाहिश है। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम जीत के अश्वमेधी अभियान पर सवार होकर 2023 विश्व कप फाइनल तक पहुंची लेकिन फाइनल में आस्ट्रेलिया से हार गई। 36 वर्ष के रोहित 2007 टी20 विश्व कप टीम जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे लेकिन वह वनडे विश्व कप को इससे ऊपर रखते हैं। अहमदाबाद में आस्ट्रेलिया के हाथों विश्व कप 2023 फाइनल में मिली हार से वह काफी व्यथित थे।

उन्होंने यूट्यूब पर ‘ब्रेकफास्ट विद चैम्पियंस’ शो में कहा ,‘‘मैने संन्यास के बार में अभी सोचा नहीं है। लेकिन पता नहीं जिंदगी कहां ले जाये। मैं इस समय अच्छा खेल रहा हूं और कुछ साल और खेलना चाहता हूं। मैं विश्व कप जीतना चाहता हूं।”उन्होंने कहा,‘‘50 ओवरों का विश्व कप ही असली विश्व कप है। हम इसे देखकर ही बड़े हुए हैं। लॉडर्स पर 2025 में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल होना है। उम्मीद है कि हम उसमें खेलेंगे।”

विश्व कप फाइनल में मिली हार को छह महीने बीत चुके हैं लेकिन रोहित को अभी तक वह हार कचोटती है। उन्होंने कहा ,‘‘विश्व कप भारत में हो रहा था। हमने फाइनल तक अच्छा खेला। सेमीफाइनल जीतने के बाद लगा कि एक कदम की दूरी पर ही है। मैने सोचा कि ऐसी कौन सी एक बात है जिसकी वजह से हम फाइनल हार सकते हैं और मेरे दिमाग में कुछ नहीं आया।” उन्होंने कहा ,‘‘हमारे अभियान में एक खराब दिन आना था और वही दिन था। हमने अच्छा क्रिकेट खेला, आत्मविश्वास भी था। लेकिन एक खराब दिन हमारा था और आस्ट्रेलिया का अच्छा दिन था। हमने फाइनल में खराब क्रिकेट नहीं खेली।”

आईपीएल में 2008 से लेकर अब तक सारे सत्र खेलने वाले रोहित ने कहा कि लीग में कोई भी टीम अब कमजोर नहीं है। उन्होंने कहा ,‘‘आईपीएल पिछले एक दशक में इतना बड़ा हो गया है कि हर टीम काफी प्रतिस्पर्धी है। अब कोई कमजोर टीम नहीं है। यह ईपीएल प्रथम श्रेणी जैसा है जिसमें कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है। लेकिन शुरूआत में ऐसा नहीं था। अब इतनी तकनीक शामिल है कि लोगों को पता है कि कौन सी कमी पूरी करनी है।”

(एजेंसी)

Rohit sharma share about retirement want to play 2027 odi world cup

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 12, 2024 | 06:32 PM

Topics:  

  • ODI World Cup
  • Rohit Sharma

सम्बंधित ख़बरें

1

ऑस्ट्रेलिया में आखिरी बार मैदान पर दिखेंगे रोहित-कोहली? 2027 वर्ल्ड कप खेलने की उम्मीद भी खत्म!

2

IND Squad Announcement: AUS दौरे के लिए टीम का ऐलान, शुभमन गिल कप्तान, रोहित-कोहली स्क्वॉड में शामिल

3

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को मिलेगा नया कप्तान! रोहित शर्मा की जगह ये खिलाड़ी संभालेगा टीम का कमान

4

रोहित और कोहली की वापसी तय, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए आज होगा भारतीय टीम का ऐलान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.