IND vs SA: रांची में सचिन को पीछे छोड़ेंगे रोहित शर्मा? इतिहास रचने का है सुनहरा मौका
Rohit Sharma: टीम इंडिया के स्टार रोहित शर्मा रांची वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरते ही कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने और नया इतिहास रचने का मौका रखते हैं। इस मैच में वे 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं।
- Written By: संजय बिष्ट
रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs South Africa: टीम इंडिया के स्टार ओपनर और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया सीरीज में अपने शानदार प्रदर्शन से एक बार फिर सुर्खियों में रहे। लगातार बड़े शॉट्स और मैच-विनिंग पारियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। अब हिटमैन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में इसी फॉर्म को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रांची में होने वाला पहला वनडे रोहित के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हो सकता है, क्योंकि इस मुकाबले में उनके पास पांच बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका है।
रांची वनडे में रोहित के सामने ये बड़े विश्व रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने अब तक 276 वनडे में 349 छक्के जड़े हैं। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी (351) के नाम है। रांची में अगर रोहित तीन छक्के बटोर लेते हैं, तो वे अफरीदी को पछाड़कर वनडे इतिहास के नए “सिक्स किंग” बन जाएंगे।
इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रन का आंकड़ा
रोहित के नाम अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 502 मैचों में 19,902 रन हैं। यानी रांची वनडे में 98 रन बनाते ही हिटमैन 20,000 इंटरनेशनल रन पूरे कर लेंगे। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे चौथे भारतीय बनेंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ ही यह मुकाम छू पाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कप्तानी से फिनिशर तक, हर जिम्मेदारी में खरा उतरा ये स्टार खिलाड़ी; जानें ऐसी है उसकी कहानी
श्रेयस अय्यर ने हवा में उड़कर पकड़ा नामुमकिन सा कैच, रोहित और सूर्या रह गए दंग, रिएक्शन वीडियो हुआ वायरल
Mumbai Indians: रोहित शर्मा कब करेंगे वापसी? हार्दिक पांड्या ने चोट पर तोड़ी चुप्पी, फैंस के लिए आई बड़ी खबर
MI vs PBKS: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर MI को दिया बल्लेबाजी का न्योता, रोहित शर्मा प्लेइंग XI से हुए बाहर
It looks like Rohit Sharma hasn’t eaten for days. What a transformation 😭 pic.twitter.com/mvLqSV7eL9 — R A T N I S H (@LoyalSachinFan) November 29, 2025
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के
रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अब तक 58 छक्के लगाए हैं। इस सूची में डेविड वॉर्नर 64 छक्कों के साथ शीर्ष पर हैं। अगर रोहित रांची में सात छक्के जड़ देते हैं, तो वे इस रिकॉर्ड में भी वॉर्नर को पछाड़कर नंबर-1 बन जाएंगे।
बतौर ओपनर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक
इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर रोहित शर्मा के 45 शतक हैं। ठीक इतने ही शतक महान सचिन तेंदुलकर के नाम भी दर्ज हैं। रांची में शतक लगाते ही रोहित इस श्रेणी में भी सचिन को पछाड़ देंगे। हालांकि दुनिया में नंबर-1 पर इस समय डेविड वॉर्नर हैं, जिनके नाम 49 शतक हैं।
ये भी पढ़ें: आपत्तिजनक कमेंट्स से परेशान सौरव गांगुली की पत्नी, सोशल मीडया पर हुई बदतमीजी के खिलाफ दर्ज कराई FIR
हिटमैन के लिए बड़ा मौका
रांची का मुकाबला रोहित शर्मा के लिए सिर्फ एक और वनडे नहीं, बल्कि एक ऐसा मैच है जिसमें वे एक साथ कई ऐतिहासिक उपलब्धियों को छू सकते हैं। उनकी फॉर्म भी इसके लिए पूरी तरह तैयार दिख रही है। अगर बल्ला चला, तो हिटमैन इस मैच में रिकॉर्ड्स की बरसात कर सकते हैं और सचिन-विराट जैसे दिग्गजों के खास क्लब में और भी मजबूती से अपनी जगह बना सकते हैं।
