आपत्तिजनक कमेंट्स से परेशान सौरव गांगुली की पत्नी, सोशल मीडया पर हुई बदतमीजी के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Kolkata Film Festival: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली हाल ही में WPL 2026 ऑक्शन में दिल्ली टीम के लिए नजर आए। इसके बाद उनकी पत्नी डोना गांगुली ने सोशल मीडिया पर बदतमीजी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
आपत्तिजनक कमेंट्स से परेशान सौरव गांगुली की पत्नी, सोशल मीडया पर हुई बदतमीजी के खिलाफ दर्ज कराई FIR
सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Saurav Ganguli: कोलकाता की चर्चित हस्ती और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली इन दिनों सुर्खियों में हैं। डोना ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ की गई अपमानजनक और बदतमीजी के मामले में ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज होने के बाद अधिकारियों ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

कोलकाता फिल्म महोत्सव के दौरान हुआ विवाद

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता फिल्म महोत्सव में डोना गांगुली के नृत्य प्रदर्शन के दौरान कुछ अपमानजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आए। डोना की शिकायत में विशेष रूप से एक फेसबुक पेज का नाम लिया गया है, जिसने उन्हें निशाना बनाया। डोना ने कहा कि इन पोस्टों का उद्देश्य उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना था। उन्होंने फेसबुक पेज से जुड़े मोबाइल नंबर के साथ इन अपमानजनक पोस्टों के स्क्रीनशॉट भी पुलिस के साथ साझा किए हैं। पुलिस अधिकारी बता रहे हैं कि जांच के तहत सोशल मीडिया पोस्ट और मोबाइल नंबर की जानकारी जुटाई जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

सौरव गांगुली की हालिया सक्रियताएँ

इस समय सौरव गांगुली भी क्रिकेट जगत में सक्रिय हैं। हाल ही में वे वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली की टीम के ऑक्शन टेबल पर नजर आए थे। उन्होंने खिलाड़ियों पर बोली लगाई और ऑक्शन की प्रक्रिया का हिस्सा बने।

सौरव गांगुली का करियर

53 वर्षीय सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट में शानदार योगदान दिया है। उन्होंने भारत के लिए 113 टेस्ट मैच खेले और 42.17 की औसत के साथ 7212 रन बनाए। इसमें 16 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे में उन्होंने 311 मैच खेलकर 11363 रन अपने नाम किए। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद डादा कोचिंग और कमेंट्री में भी सक्रिय रहे। वर्तमान में वे बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव के पद पर कार्यरत हैं और राज्य क्रिकेट के विकास में योगदान दे रहे हैं।

पुलिस जांच जारी

डोना गांगुली की शिकायत के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पोस्ट और जुड़े मोबाइल नंबर की जाँच के जरिए अपराधियों की पहचान करने की प्रक्रिया चल रही है। डोना ने अपनी प्रतिष्ठा की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com