IND vs NZ: राजकोट में रोहित शर्मा की नजरें बड़े रिकॉर्ड पर, 2 छक्के लगाते ही रचेंगे इतिहास
Rohit Sharma: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित शर्मा 2 छक्का लगाकर एक बड़ा इतिहास अपने नाम कर सकते हैं। वो न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Rohit Sharma Needs 2 Sixes To Break Shahid Afridi’s Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। राजकोट में रोहित के पास शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ने का मौका होगा।
रोहित शर्मा अगर राजकोट में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 2 छक्के लगाने में सफल रहते हैं तो वह पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ देंगे। रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच जाएंगे। रोहित शर्मा के नाम वनडे, टी20 और इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। ऐसे में रोहित के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ जाएगा।
पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने 1996 से 2015 तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 38 वनडे खेले और 50 छक्के लगाए, जबकि रोहित शर्मा ने अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए 32 वनडे में 49 छक्के लगाए हैं। रोहित ने क्रिस गेल को पहले ही पीछे छोड़ दिया है। गेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 30 मैचों में 45 छक्के लगाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
RCB के ‘स्विंग मास्टर’ की टीम इंडिया में होगी धमाकेदार वापसी? पूर्व खिलाड़ी ने सरेआम कर दी ये बड़ी मांग
Salangpur Hanuman Mandir पहुंचे सूर्या और गंभीर, टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ टेका माथा
Ajit Agarkar Extension: अजीत अगरकर को लेकर BCCI का बड़ा फैसला, 2027 वर्ल्ड कप तक बने रहेंगे चीफ सेलेक्टर!
वो खिलाड़ी जिसने विवादों के बाद भी भारतीय टीम के लिए किया डेब्यू, महज 27 मैचों का ही रहा करियर
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के
| खिलाड़ी का नाम | देश | मैच | रन | छक्के |
|---|---|---|---|---|
| शाहिद अफरीदी | पाकिस्तान | 38 | 1078 | 50 |
| रोहित शर्मा | भारत | 32 | 1099 | 49 |
| क्रिस गेल | वेस्टइंडीज | 30 | 1026 | 45 |
| सनथ जयसूर्या | श्रीलंका | 47 | 1519 | 41 |
| जोस बटलर | इंग्लैंड | 28 | 832 | 29 |
| फखर जमान | पाकिस्तान | 20 | 1077 | 28 |
| एडम गिलक्रिस्ट | ऑस्ट्रेलिया | 43 | 1246 | 28 |
| इयोन मोर्गन | इंग्लैंड | 23 | 689 | 27 |
| सचिन तेंदुलकर | भारत | 42 | 1750 | 26 |
| अब्दुल रज्जाक | पाकिस्तान | 41 | 883 | 25 |
| विराट कोहली | भारत | 34 | 1750 | 25 |
38 रन बनाते ही जैक कैलिस को छोड़ेंगे पीछे
दूसरे वनडे में, रोहित के पास जैक कैलिस के 11,579 रनों के आंकड़े को पार करके वनडे में 8वें सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने का भी मौका होगा। कैलिस ने 1996 से 2014 तक कुल 328 वनडे खेले और कुल 11,579 रन बनाए, जबकि रोहित ने जून 2007 में बेलफ़ास्ट में आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करने के बाद से भारत के लिए अब तक खेले गए 280 वनडे में 11,542 रन बनाए हैं। उन्हें कैलिस के आंकड़े को पार करने के लिए 38 और रनों की ज़रूरत है।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: राजकोट में श्रेयस अय्यर रच सकते हैं इतिहास, 34 रन बनाते ही विराट कोहली का छोड़ेंगे पीछे
सचिन के नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड
वनडे में सबसे ज़्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (18426) के नाम है, और उनके बाद विराट कोहली (14650), कुमार संगकारा (14234), रिकी पोंटिंग (13704), महेला जयवर्धने (13430), महेला जयवर्धने (12650), इंजमाम-उल-हक (11739) और कैलिस (11579) हैं।
वनडे में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
| स्थान | खिलाड़ी | देश | मैच | रन | सर्वोच्च स्कोर | शतक/अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | सचिन तेंदुलकर | भारत | 463 | 18,463 | 200* | 49/96 |
| 2 | विराट कोहली | भारत | 309 | 14,650 | 183 | 53/77 |
| 3 | कुमार संगकारा | श्रीलंका | 404 | 14,234 | 169 | 25/93 |
| 4 | रिकी पोंटिंग | ऑस्ट्रेलिया | 375 | 13,704 | 164 | 30/82 |
| 5 | सनथ जयसूर्या | श्रीलंका | 445 | 13,430 | 189 | 28/68 |
| 6 | महेला जयवर्धने | श्रीलंका | 448 | 12,650 | 144 | 19/77 |
| 7 | इंजमाम-उल-हक | पाकिस्तान | 378 | 11,739 | 137* | 10/83 |
| 8 | जैक कैलिस | दक्षिण अफ्रीका | 328 | 11,579 | 139 | 17/86 |
| 9 | रोहित शर्मा | भारत | 280 | 11,542 | 264 | 33/61 |
| 10 | सौरव गांगुली | भारत | 311 | 11,363 | 183 | 22/72 |
