रोहित शर्मा का ‘मिशन 6’ शुरू…हार्दिक की कप्तानी में मुंबई को फिर चैंपियन बनाने किया दावा, वीडियो वायरल
Rohit Sharma Statement: जनवरी 2026 के बाद से मैदान से दूर रहे रोहित शर्मा अब आईपीएल के जरिए वापसी करेंगे। उन्होंने मुंबई इंडियंस को छठी बार चैंपियन बनाने का भरोसा भी जताया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
मुंबई इंडियंस के एक इवेंट के दौरान रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Rohit Sharma Statement during Mumbai Indians Event: आईपीएल 2026 की शुरुआत में अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है और यह इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन होने जा रहा है। इस बार एक बार फिर सभी टीमों की नजरें ट्रॉफी पर टिकी हैं। सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में शामिल मुंबई इंडियंस ने भी नए जोश के साथ तैयारी शुरू कर दी है। टीम अब तक पांच बार खिताब जीत चुकी है, लेकिन पिछले पांच सीजन से वह ट्रॉफी से दूर रही है। ऐसे में इस बार टीम छठी बार चैंपियन बनने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
रोहित शर्मा ने भरी जीत की हुंकार
मुंबई इंडियंस ने 21 मार्च को ‘द मिक्स’ नाम का एक खास इवेंट आयोजित किया, जिसमें टीम के सभी प्रमुख खिलाड़ी शामिल हुए और फैंस के साथ बातचीत की। इसी दौरान रोहित शर्मा ने मंच पर आकर फैंस का आभार जताया और बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि टीम को हमेशा फैंस का जबरदस्त समर्थन मिलता है और इसी सपोर्ट के दम पर वह इस बार छठी ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरेंगे। रोहित का यह बयान साफ दिखाता है कि टीम इस सीजन को लेकर पूरी तरह आत्मविश्वास से भरी हुई है।
A PROMISE BY ROHIT SHARMA AT “MIX” 🫡 Rohit said “We will definitely try to bring Number 6 to you all”. pic.twitter.com/Uzj7YXsc6A — Johns. (@CricCrazyJohns) March 21, 2026
सम्बंधित ख़बरें
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का टारगेट, टकर-डेलानी ने पलटा मैच
ओलंपिक दिवस पर HCL फाउंडेशन-नागपुर मनपा में एमओयू, ‘स्पोर्ट्स फॉर चेंज’ पहल के तहत खेलों को मिलेगा बढ़ावा
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष जावेद अहमद किताब सस्पेंड, 8-0 से पारित हुआ निलंबन प्रस्ताव
शानदार लय में दिख रहे हैं रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद कुछ समय के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया था। अब वह आईपीएल 2026 के जरिए मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। लंबे ब्रेक के बावजूद रोहित का फॉर्म शानदार नजर आ रहा है। मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर किए गए प्रैक्टिस वीडियो में वह बड़े-बड़े शॉट खेलते दिखे, जिससे यह साफ है कि वह अच्छी लय में हैं। टीम के लिए यह एक सकारात्मक संकेत है, क्योंकि एक अनुभवी बल्लेबाज का फॉर्म में होना पूरे स्क्वॉड का आत्मविश्वास बढ़ाता है।
पहले मैच में केकेआर से टक्कर
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को करेगी। टीम का पहला मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला जाएगा। यह दोनों टीमों का इस सीजन का पहला मैच होगा, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड केकेआर के खिलाफ काफी मजबूत रहा है और टीम इस मैच को जीतकर शानदार शुरुआत करना चाहेगी।
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के घर में ‘प्रोटियाज’ का गदर, साउथ अफ्रीका ने 19 रन से जीता चौथा टी20 मुकाबला
पिछले कुछ सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस इस बार किसी भी कीमत पर खिताब जीतना चाहेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी और टीम के संतुलन को देखते हुए फैंस को भी उम्मीद है कि इस बार मुंबई इंडियंस एक बार फिर चैंपियन बन सकती है।
