Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MI vs GT: प्लेऑफ में ‘हिटमैन’ का ऐसा रिकॉर्ड! रोहित शर्मा के ये आंकड़ें डराने वाले

आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस को एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के साथ भिड़ना है। इस मैच में रोहित शर्मा पर सबकी निगाहें रहने वाली हैं। रोहित शर्मा का प्लेऑफ में हैरान करने वाला रिकॉर्ड है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: May 30, 2025 | 05:55 PM

रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर पहुंच चुकी है। उसने क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स को शिकस्त देकर मौजूदा सीजन के फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद 30 मई को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले में जो हारा वो आईपीएल 2025 से सीधे बाहर हो जाएगा।

मुंबई इंडियंस खराब शुरुआत के बाद आईपीएल 2025 के प्लेऑफ मुकाबलों में पहुंची है। ऐसे में दूसरी टीमें उससे भिड़ने से कतराती हैं। अब गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस से भिड़ना है। इस मैच में सबकी निगाहें रोहित शर्मा पर रहने वाली हैं। रोहित शर्मा का बल्ला चला तो मुंबई को जीतने से कोई नहीं रोक पाएगा।

रोहित प्लेऑफ में फ्लॉप

रोहित शर्मा और उनके फैंस के लिए परेशानी वाली बात प्लेऑफ में उनके रिकॉर्ड को लेकर है। रोहित का प्लेऑफ का रिकॉर्ड हैरान करने वाला है। ‘हिटमैन’ ने अब तक कुल 21 आईपीएल प्लेऑफ के मुकाबले खेले हैं। इस दौरान महज 15.80 की औसत के साथ उनके बल्ले से 316 रन निकले हैं। वहीं, 108 के करीब का स्ट्राइक रेट रहा है। आईपीएल प्लेऑफ में रोहित शर्मा के नाम एक भी शतक नहीं है। उन्होंने इस दौरान सिर्फ दो फिप्टी लगाई हैं।

सम्बंधित ख़बरें

टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से नहीं मिलाया हाथ, रोहित ने सीधे लगा लिया गले, VIDEO से मचा बवाल

टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने कोलंबो पहुंचे रोहित शर्मा, मैदान पर उतरने से पहले खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र

खतरे में रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, UAE का बल्लेबाज पड़ गया पीछे, इतिहास रह जाएगा ‘हिटमैन’ का ये कारनामा!

BCCI ने जारी की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट,51 खिलाड़‍ियों को मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, लेकिन विराट-रोहित को लगा झटका

रोहित के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी

रोहित शर्मा का आईपीएल प्लेऑफ में 68 रन बेस्ट स्कोर है। उन्होंने ये स्कोर साल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था। गुजरात टाइटंस के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में रोहित शर्मा इस रिकॉर्ड में सुधार करना चाहेंगे। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस के लिए सीनियर बल्लेबाज होने के नाते रोहित शर्मा के पास इस मैच में बड़ा स्कोर करने की जिम्मेदारी होगी।

कौन है अनुष्का शर्मा के साथ दिख रही ये लड़की? इंटरनेट में मचाया है भौकाल

आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ठीकठाक रहा है। उन्होंने 13 पारियों में तीन अर्धशतक लगाए हैं। वो इस साल मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। इस सीजन में टीम के लिए सूर्यकुमार यादव और रयान रिकल्टन ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इसके बाद रोहित शर्मा ने टीम के लिए रनों के मामले में योगदान दिया है।

Rohit sharma ipl playoff record mi vs gt

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2025 | 05:48 PM

Topics:  

  • Gujarat Titans
  • IPL 2025
  • Mumbai Indians
  • Rohit Sharma

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.