खतरे में रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, UAE का बल्लेबाज पड़ गया पीछे, इतिहास रह जाएगा ‘हिटमैन’ का ये कारनामा!
Rohit Sharma Record: रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में 200+ छक्के लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। अब यूएई के मोहम्मद वसीम उनके करीब पहुंच चुके हैं और वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड टूट सकता है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
न्यूजीलैंड के खिलाफ यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Mohammad Wasim vs Rohit Sharma: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और टी20 विश्व कप 2024 विजेता रोहित शर्मा के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं, लेकिन उनमें से एक रिकॉर्ड अब खतरे में नजर आ रहा है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड फिलहाल रोहित शर्मा के नाम है, मगर यूएई के एक बल्लेबाज उनकी इस उपलब्धि के बेहद करीब पहुंचते जा रहे हैं। जिस तरह की फॉर्म वह दिखा रहे हैं, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि इसी साल यह रिकॉर्ड टूट भी सकता है।
टी20 इंटरनेशनल में 200 से ज्यादा छक्के लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज
रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 से अधिक छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले और अब तक इकलौते बल्लेबाज हैं। उन्होंने 159 मैचों में 205 छक्के लगाए हैं, जो अपने आप में एक बड़ा कीर्तिमान है। खास बात यह भी है कि पहली बार ऐसा हो रहा है जब भारतीय टीम टी20 विश्व कप रोहित शर्मा के बिना खेल रही है। साल 2007 के पहले टी20 विश्व कप में भी रोहित टीम का हिस्सा थे और 2024 में जब भारत चैंपियन बना, तब वे टीम के कप्तान थे। उसी टूर्नामेंट के फाइनल के बाद रोहित ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।
मोहम्मद वसीम तेजी से पहुंच रहे हैं करीब
यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम इस रिकॉर्ड के सबसे बड़े दावेदार बनकर उभरे हैं। उन्होंने अब तक 94 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए 193 छक्के लगा दिए हैं और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड के काफी करीब पहुंच चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वसीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों पर 66 रन बनाए। उनकी इस पारी में चार चौके और तीन छक्के शामिल रहे और वे अंत तक नाबाद लौटे। ओपनिंग करते हुए पूरी पारी खेलना और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाना उनकी बेहतरीन फॉर्म को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
टी20 विश्व कप में भी रच चुके हैं इतिहास
मोहम्मद वसीम टी20 विश्व कप में भी खास उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। वे यूएई के पहले और इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में दो अर्धशतक लगाए हैं। इससे पहले उन्होंने 2022 के विश्व कप में भी 50 रन की पारी खेली थी। 2024 का टूर्नामेंट वे नहीं खेल पाए थे, लेकिन इस बार वापसी करते ही उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है।
ये भी पढ़ें: क्या बांग्लादेश को मिलेगा वर्ल्ड कप रेवेन्यू का हिस्सा? आकाश चोपड़ा के इस बयान से PAK को लग सकती है मिर्ची
टीम के लिए अहम साबित हो रहे हैं वसीम
मोहम्मद वसीम की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत ही यूएई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बनाए, जो एक मजबूत और प्रतिस्पर्धी स्कोर माना गया। वसीम अब यूएई की ओर से बड़ी पारियां खेलने वाले प्रमुख बल्लेबाज बन चुके हैं। अगर उनका यह प्रदर्शन जारी रहा, तो रोहित शर्मा का छक्कों का विश्व रिकॉर्ड आने वाले समय में टूट सकता है, जिस पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।
