-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rohit Sharma Admitted It Is Difficult To Score Runs Bcci Shared Video
IND vs ENG: शतकीय पारी खेलने के बाद रोहित शर्मा ने कबूला… BCCI ने शेयर किया खास वीडियो
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है।

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेली। शतक बनाने के बाद रोहित शर्मा ने स्वीकार किया रन बनाना जितना आसान लगता है उतना है नहीं।
रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में 90 गेंदों का सामना करते हुए 119 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 7 छक्के भी लगे। जीत के बाद रोहित शर्मा ने बीसीसीआई के साथ बात करते हुए कहा कि जब आप इतने बरसों से खेल रहे होते हैं और आपने ढेर सारे रन बनाए हों तो इसके कुछ मायने होते हैं। बीसीसीआई का यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा है।
बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो
रोहित शर्मा ने कहा कि मैं लंबे समय से खेल रहा हूं और मैं जानता हूं कि मुझसे क्या उम्मीद लगाई जा रही है। इसलिए यह मैदान पर उतरकर अपना स्वाभाविक खेल खेलने से जुड़ा है और मैंने आज दूसरे वनडे में यही किया। रोहित का यह वनडे क्रिकेट में अक्टूबर 2023 के बाद पहला शतक था। इस दौरान उन्होंने 13 मैच खेले जिसमें पांच अर्धशतक लगाए। अगर सभी प्रारूप की बात करें तो यह मार्च 2024 के बाद उनका पहला सैकड़ा है।
सम्बंधित ख़बरें
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल, वनडे में छठी बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड
हार्दिक पंड्या का खराब दौर बरकरार, अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड सीरीज से बाहर, कोहली पर भी आया बड़ा अपडेट
IPL 2027: इस तारीख से शुरू हो सकता है आईपीएल 2027, फाइनल मैच को लेकर बड़ा अपडेट, कितनी होगी मैच की संख्या?
32 ODI tons later, Rohit Sharma is still the man with a plan and a clear mind 🧠 Presenting – 𝗥𝗼𝗵𝗶𝘁 𝗦𝗵𝗮𝗿𝗺𝗮: 𝗠𝗶𝗻𝗱 𝗼𝘃𝗲𝗿 𝗠𝗮𝘁𝘁𝗲𝗿 Unwavered, Unfiltered, Leader 🔝 WATCH 🎥🔽 – By @mihirlee_58 | #TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank | @ImRo45 — BCCI (@BCCI) February 10, 2025
उन्होंने कहा कि मेरे दिमाग में केवल यही बात थी कि मुझे जिस तरह से बल्लेबाजी करनी चाहिए मैं वैसा ही करूंगा। एक या दो पारियों से मेरा नजरिया नहीं बदलेगा। यह भी एक अन्य पारी की तरह थी। रोहित ने हालांकि स्वीकार किया कि पूरी प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझने के बावजूद फॉर्म में वापसी करना आसान नहीं होता है।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
रन बनाना आसान नहीं
उन्होंने कहा कि आपने कुछ अच्छा किया होगा तभी आपने इतने अधिक रन बनाए हैं। आपको केवल इस मानसिकता में लौटने की जरूरत होती है क्योंकि आप जानते हैं कि रन कैसे बनाए जाते हैं। रन बनाना उतना आसान नहीं होता है जितना कि लगता है। लेकिन मैं खेल का पूरा आनंद ले रहा था और आप इसी के लिए खेलते हो। मैंने किसी अन्य चीज की तुलना में खेल का अधिक आनंद लिया। आपको अपनी भूमिका निभानी पड़ती है। हमारा काम मैदान पर उतर कर खेलना है। जब आपको लगता है कि आपने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया तो यह काफी मायने रखता है।
Rohit sharma admitted it is difficult to score runs bcci shared video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपना-अपना भविष्यफल
Jun 22, 2026 | 12:10 AMBEST को बेस्ट बनाएंगे; वेतन में भी होगी बढ़ोतरी, एकनाथ शिंदे के आश्वासन से खत्म हुई BEST की हड़ताल
Jun 21, 2026 | 11:59 PMमानसून 5 दिन पीछे, अब अल-नीनो बढ़ाएगा मुश्किलें? इन 12 राज्यों पर सबसे बड़ा खतरा, इमरजेंसी तैयारी शुरू!
Jun 21, 2026 | 11:19 PMPM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PMKolkata: सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलने पर घमासान, TMC विधायक ने निगम के फैसले पर उठाए सवाल
Jun 21, 2026 | 11:10 PM‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
Jun 21, 2026 | 11:10 PMमुंबई में सपने नहीं, पहले किराया देता है झटका! युवक का मजेदार वीडियो वायरल
Jun 21, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM














