रोहित शर्मा के दिवाने हुए अनिल कुंबले, KKR के खिलाफ बल्लेबाजी कर दिया बयान, कहा- ये दूसरी टीमों के लिए खतरे…
Rohit Sharma: 29 मार्च को आईपीएल में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के मैच में वानखेड़े स्टेडियम पर रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला। उनके प्रदर्शन की अनिल कुंबले ने भी जमकर तारीफ की।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
अनिल कुंबले और रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Anil Kumble on Rohit Sharma: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रोहित ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को शानदार जीत दिलाई। उनके इस प्रदर्शन की भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने भी जमकर तारीफ की है।
रोहित शर्मा का दमदार प्रदर्शन
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने 38 गेंदों में 78 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। रोहित ने अपना अर्धशतक महज 23 गेंदों में पूरा किया, जो आईपीएल में उनका सबसे तेज अर्धशतक भी है। उनकी इस पारी ने मैच का रुख पूरी तरह से बदल दिया।
अनिल कुंबले ने की बड़ी तारीफ
रोहित की इस शानदार पारी के बाद अनिल कुंबले ने उनकी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, “रोहित शर्मा अपने 2.0 अवतार में आ गए हैं और उनकी पारी से पता चलता है कि वह फिर से हावी होने के लिए तैयार हैं। जिस तरह से उन्होंने गेंद को ग्राउंड के चारों ओर मारा, उसे देखकर मुझे उनकी प्राइम फॉर्म याद आ गई। वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन और ब्लेसिंग मुजारबानी जैसे गेंदबाजों के खिलाफ छक्के मारना आसान नहीं है, लेकिन उन्होंने इसे बेहद आसान बना दिया।”
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
रोहित का नया अवतार बढ़ाएगा चिंता
रोहित शर्मा ने इस पारी के दौरान आईपीएल में अपना 50वां फिफ्टी प्लस स्कोर भी पूरा किया और वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। कुंबले ने आगे कहा, “रोहित ने अपनी फिटनेस पर बहुत काम किया है और जब आप छोटे ब्रेक के बाद वापस आते हैं, तो अपनी टाइमिंग वापस पाने और अपनी लय पाने में पांच से सात दिन लगते हैं। यह एक शानदार पारी थी, बिल्कुल वैसी ही जैसी हमने वानखेड़े में देखी थी, जहां वह पहली गेंद से ही गेंदबाजों पर हावी नजर आए थे। वह आसानी से छक्के लगा रहे थे। बाउंड्री भले ही छोटी थीं, लेकिन उनके शॉट्स स्टैंड में जा रहे थे। यह पारी दिखाती है कि रोहित को सिर्फ अपने काम से मतलब है और उनका यह रूप सभी आईपीएल टीमों को चिंतित कर देगा।”
ये भी पढ़ें: CSK के खिलाफ बड़े रिकॉर्ड की तैयारी में वैभव सूर्यवंशी, क्या IPL 2026 में बना पाएंगे ये बड़ा कीर्तिमान?
रोहित शर्मा ने रयान रिकेल्टन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 148 रनों की शानदार साझेदारी की। इस दौरान कोलकाता के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। मुंबई इंडियंस ने 221 रनों के लक्ष्य को 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह आईपीएल इतिहास में मुंबई की सबसे बड़ी सफल रन चेज भी रही। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने सीजन के पहले मैच में हार के 13 साल पुराने सिलसिले को भी खत्म कर दिया और शानदार अंदाज में अपने अभियान की शुरुआत की।
