-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Riyan Parag Instagram Story For Virat Kohli Goes Viral
कौन है रियान पराग का इंस्पिरेशन, इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए खुद किया खुलासा
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी एवं राजस्थान रॉयल्स के कार्यवाहक कप्तान रियान पराग ने वनडे डेब्यू में विराट कोहली से मिली कैप को सबसे खास पल बताया। रियान पराग ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था।

रियान पराग और विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज रियान पराग का एक इंस्टाग्राम स्टोरी इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने भारतीय क्रिकेट के ‘किंग’ विराट कोहली को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा बताया है। यह पोस्ट उन्होंने अपने फैन्स के साथ हुए एक सवाल-जवाब सत्र (Q&A) के दौरान शेयर की।
एक फैन ने जब रियान से पूछा कि उनके क्रिकेट करियर में उन्हें सबसे ज़्यादा प्रेरणा किससे मिली, तो उन्होंने विराट कोहली की एक तस्वीर साझा की जिसमें कोहली उन्हें टीम इंडिया की ODI कैप पहना रहे हैं। रियान ने जवाब देते हुए लिखा कि वो किंग, जिन्होंने मुझे मेरी इंडिया कैद दी।
इस पोस्ट के साथ जो तस्वीर वायरल हो रही है, वह अगस्त 2024 की है। जब रियान पराग ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में अपना वनडे डेब्यू किया था। रियान पराग, असम से भारत के लिए डेब्यू करने वाले पहले पुरुष क्रिकेटर बने थे। खास बात ये रही कि उन्हें उनकी पहली कैप खुद विराट कोहली से मिली, जो उस समय टीम के साथ थे।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
T20 क्रिकेट में बड़ा उलटफेर! जोस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, बना डाला ऐतिहासिक रिकॉर्ड
IND vs ZIM: हरारे में भारतीय गेंदबाजों का कहर, मयंक-प्रिंस की घातक गेंदबाजी, जिम्बाब्वे को 125 पर रोका
डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ को किया सम्मानित, लार्ड्स में 7 विकेट लेकर रचा इतिहास

कैप देने के समय विराट कोहली ने भी एक भावुक संदेश दिया था। उन्होंने कहा था कि तुम्हारे अंदर वो क्षमता है जो भारत के लिए मैच जिता सकती है। हमने तुम्हें खेलते देखा है, और सेलेक्टर्स को तुम्हारे अंदर कुछ खास दिखा है। ये तुम्हारा वक्त है, भरोसा रखो और आज से शुरुआत करो।
अंडर-19 के बाद आए सुर्खियों में
रियान पहली बार सुर्खियों में तब आए जब वे 2018 में भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा बने। उस टूर्नामेंट ने उन्हें देश के युवा क्रिकेटरों में पहचान दिलाई। उसके बाद सिर्फ 17 साल की उम्र में रियान ने इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू किया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 49 गेंदों में 50 रन बनाकर IPL इतिहास में सबसे युवा भारतीय हाफ-सेंचुरियन बनने का रिकॉर्ड बनाया।
3.8 करोड़ में राजस्थान ने किया शामिल
IPL 2022 में राजस्थान रॉयल्स ने रियान को 3.8 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया। हालांकि, उस सीज़न में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने 14 मैचों में 16.64 की औसत से केवल 183 रन बनाए। आईपीएल के खराब सीजन के बाद रियान पराग ने घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी की।
T20 World Cup की जीत के पूरे हुए एक साल, रोहित शर्मा इस लम्हें को ऐसा किया याद
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन
रियान सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में 510 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 182.79 की स्ट्राइक से बल्लेबाजी की। इसके बाद देवधर ट्रॉफी में रियान पराग ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने कई मौकों पर टीम को जीत भी दिलाई। जिसके बाद उन्हें 2024 में वनडे डेब्यू का मौका मिला। रियान पराग को विराट कोहली ने डेब्यू कैप दिया। जो उनके लिए काफी यादगार बन गई।
Riyan parag instagram story for virat kohli goes viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














