- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Riyan Parag Got Out On 95 Runs His Mothers Heart Broke
शतक से चूके रियान पराग, स्टेडियम पर भावुक हुई मां, सोशल मीडिया पर वायरल हुई इमोशनल तस्वीर
रियान पराग ने केकेआर के खिलाफ 95 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने 6 गेंदों में 6 छक्के लगाकर इतिहास भी रच दिया। इसके बाद जब रियान पराग आउट हुए तो उनकी मां को काफी भावुक देखा गया।
- Written By: संजय बिष्ट

रियान पराग और उनकी मां (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमयर लीग का 53वां मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने थी। कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने राजस्थान के सामने 206 रन का स्कोर रखा। कोलकाता के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 205 रन बना सकी। अंतिम गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की टीम कोलकाता से 1 रन के अंतर से मात खा गई।
हालांकि राजस्थान रॉयल्स इस मुकाबले में हार गई, लेकिन केकेआर के खिलाफ कप्तान रियान पराग की शानदार पारी के बाद सब लोग उनकी प्रशंसा करने लगे। दरअसल, रियान पराग ने केकेआर के खिलाफ 95 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने 6 गेंदों में 6 छक्के लगाकर इतिहास भी रच दिया। उन्होंने पहले मोईन अली की पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के लगाए। इसके बाद वरुण चक्रवर्ती की पहली गेंद पर भी छक्का जड़ डाला।
बेटे के आउट होते हुआ भावुक हुई रियान की मां
हालांकि रियान पराग ने 95 रन की विस्फोटक पारी खेली। बावजूद इसके वो टीम को जीत दिलाने में असमर्थ रहे। उन्हें 95 के स्कोर पर हर्षित राणा ने अपना शिकार बनाया। रियान पराग के आउट होते ही उनकी मां का दिल भी टूट गया। इससे पहले जब रियान छक्के लगा रहे थे, उस वक्त उनकी मां बहुत खुश नजर आ रही थी। लेकिन उनकी ये खुशी ज्यादा देर नहीं टिकी। अब बेटे के आउट होने का बाद उनका दुखी रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि रियान पराग ने 95 की पारी के दौरान 8 छक्के और 6 चौके लगाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
RCB vs LSG: क्या लखनऊ के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे विराट कोहली? प्लेइंग इलेवन में नहीं दी गई जगह
RCB vs LSG: बेंगलुरु ने जीता टॉस, लखनऊ पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
RCB vs LSG Live Score: लखनऊ को लगा पहला झटका, एडन मार्करम को रासिक सलाम डार ने भेजा पवेलियन
IPL ने बदली बिहार क्रिकेट की तस्वीर, छोटे शहरों से निकलकर चमक रहे नए सितारे; ये खिलाड़ी लिख रहे अब नई कहानी
खेल जगत की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रोमांचक रहा मुकाबला
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच का ये मुकाबला काफी रोमांचक रहा। आखिरी ओवर में आरआर को जीत के लिए 22 रन की जरूरत थी। इस बीच शुभम दुबे ने कुछ शॉट्स दिखाए। जिसके बाद अंतिम गेंद पर राजस्थान को जीत के लिए तीन रन की जरूरत थी। लेकिन वैभव अरोड़ा के इस गेंद पर शुभम बड़ी हिट नहीं लगा सके। जिसके बाद 1 रन से कोलकाता मुकाबला जीत गया।
Riyan parag got out on 95 runs his mothers heart broke
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
24 घंटे में दो बार दहला तुर्की; स्कूलों में बैक-टू-बैक गोलीबारी से मचा हड़कंप, 4 लोगों की मौत
Apr 15, 2026 | 07:43 PMNaagzilla की रिलीज डेट फाइनल, वैलेंटाइन वीक में इच्छाधारी नाग बनकर धमाल मचाएंगे कार्तिक आर्यन
Apr 15, 2026 | 07:42 PMWPI Inflation: ईंधन की कीमतों ने बिगाड़ा बजट, थोक महंगाई में बड़ा उछाल; क्या अब नहीं घटेगी आपकी EMI?
Apr 15, 2026 | 07:38 PMRCB vs LSG: क्या लखनऊ के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे विराट कोहली? प्लेइंग इलेवन में नहीं दी गई जगह
Apr 15, 2026 | 07:33 PMबोनस से लेकर सुरक्षा तक…NOIDA की फैक्ट्रियों में काम करने वालों के लिए खुशखबरी, बदले यह नियम
Apr 15, 2026 | 07:23 PMRCB vs LSG: बेंगलुरु ने जीता टॉस, लखनऊ पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Apr 15, 2026 | 07:15 PMअकोला में तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड, 44.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा, हीटवेव से जनजीवन प्रभावित
Apr 15, 2026 | 07:11 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM












