IPL 2026: रियान पराग को मिली स्मोकिंग की सजा, आईपीएल ने लिया सख्त एक्शन; लगा भारी जुर्माना
Riyan Parag Smoking Controversy: रियान पराग पर आईपीएल ने सख्त कार्रवाई की है। ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीते पकड़े जाने के बाद उन पर सजा का ऐलान कर दिया गया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
रियान पराग पर BCCI ने लगाया जुर्माना (फोटो- सोशल मीडिया)
Riyan Parag Fined 25% of Match Fee: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग हाल ही में एक विवाद के चलते चर्चा में आ गए थे। ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद यह लगभग तय माना जा रहा था कि उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। अब आईपीएल ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए आधिकारिक रूप से सजा का ऐलान कर दिया है।
25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना
आईपीएल के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच के दौरान यह घटना सामने आई थी। वीडियो में रियान पराग को ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते हुए देखा गया था। इस पर आईपीएल ने उन्हें दोषी मानते हुए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। बोर्ड के अनुसार, पराग ने आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.21 का उल्लंघन किया है, जो खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले व्यवहार से संबंधित है।
पहली गलती, लेकिन सख्त संदेश
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग को करीब 14 करोड़ रुपये में टीम से जोड़ा है। इस हिसाब से उनकी प्रति मैच फीस लगभग एक करोड़ रुपये बैठती है, और 25 प्रतिशत जुर्माना करीब 25 लाख रुपये के आसपास माना जा रहा है। भले ही इसे उनका पहला अपराध माना गया हो, लेकिन आईपीएल ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा संदेश देने की कोशिश की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई न जाएं।
सम्बंधित ख़बरें
रिटायरमेंट के बाद पूर्व क्रिकेटरों को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम
Ben Stokes Statement: बेन स्टोक्स ने कर दिया बड़ा ऐलान, संन्यास के बाद निभाना चाहते हैं यह अहम जिम्मेदारी
SL vs IND Test Series: श्रीलंका रवाना होने के बाद क्या होगा टीम इंडिया का शेड्यूल? देखें पूरी स्क्वाड
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
ये भी पढ़ें: पंजाब किंग्स की बादशाहत बरकरार, लेकिन हैदराबाद की जीत ने बिगाड़ा कई टीमों का खेल; देखें लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल
पॉइंट्स टेबल में मजबूत स्थिति
विवाद के बावजूद राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन इस सीजन में काफी अच्छा रहा है। टीम ने अब तक खेले गए 9 मुकाबलों में से 6 में जीत दर्ज की है और 12 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है। जिस मैच में यह विवाद हुआ था, उस मुकाबले में भी राजस्थान ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया था। अब टीम का अगला मुकाबला दिल्ली के खिलाफ 1 मई को खेला जाएगा, जहां वह अपनी जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।
