पंजाब किंग्स की बादशाहत बरकरार, लेकिन हैदराबाद की जीत ने बिगाड़ा कई टीमों का खेल; देखें लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल

IPL Points Table Updated: SRH की जीत के बाद पंजाब किंग्स टॉप पर बरकरार है, जबकि मुंबई 9वें स्थान पर खिसक गई है। अभिषेक शर्मा के पास ऑरेंज कैप और इशान मलिंगा के पास पर्पल कैप है।
Dale Steyn on Sunrisers Hyderabad
सनराइजर्स हैदराबाद (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IPL 2026 Updated Points Table: आईपीएल 2026 में बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 243 रन बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 गेंद शेष रहते 4 विकेट पर 249 रन बनाकर 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

इस जीत के बाद पंजाब किंग्स 8 मैचों में 13 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि राजस्थान रॉयल्स भी 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

मुंबई 9 नंबर पर पहुंची

इसके बाद गुजरात टाइटंस पांचवें (8 अंक), चेन्नई सुपर किंग्स छठे (6 अंक), दिल्ली कैपिटल्स सातवें (6 अंक), कोलकाता नाइट राइडर्स आठवें (5 अंक) पर हैं। वहीं मुंबई इंडियंस नौवें और लखनऊ सुपर जाइंट्स दसवें स्थान पर हैं, दोनों के 4-4 अंक हैं। नेट रन रेट के कारण रैंकिंग में अंतर देखा जा रहा है।

रैंक टीम मैच (M) जीत (W) हार (L) नेट रन रेट (NRR) अंक (Pts)
1 PBKS 8 6 1 +1.043 13
2 RCB 8 6 2 +1.919 12
3 SRH 9 6 3 +0.832 12
4 RR 9 6 3 +0.617 12
5 GT 8 4 4 -0.475 8
6 CSK 8 3 5 -0.121 6
7 DC 8 3 5 -1.060 6
8 KKR 8 2 5 -0.751 5
9 MI 8 2 6 -0.784 4
10 LSG 8 2 6 -1.106 4

ऑरेंज कैप की रेस में कौन आगे?

ऑरेंज कैप एक बार फिर सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास है, जिन्होंने 9 मैचों में 425 रन बनाए हैं। दूसरे स्थान पर हेनरिक क्लासेन हैं, जिनके 414 रन हैं। तीसरे नंबर पर वैभव सूर्यवंशी हैं, जिनके 400 रन हैं।

पर्पल कैप किसके सिर पर?

पर्पल कैप अब इशान मलिंगा के पास है, जिन्होंने 9 मैचों में 15 विकेट लिए हैं। दूसरे नंबर पर भुवनेश्वर कुमार हैं, जिनके नाम 14 विकेट दर्ज हैं। कुल मिलाकर इस मैच के बाद अंकतालिका और ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस दोनों और ज्यादा रोमांचक हो गई है।

बता दें कि वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL 2026 का 41वां मुकाबला खेला गया, जहां पर हार्दिक एंड कंपनी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट हराया। इससे पहले MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उसने रयान रिकल्टन के शतक की बदौलत सनराइजर्स के सामने 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। बाद में सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और अंत में हेनरिक क्लासेन की तूफानी पारी के चलते टारगेट को 6 विकेट और 8 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com