Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Points Table: पंजाब को हराकर तीसरे नंबर पर पहुंची RR, सूर्यवंशी के सिर सजी ऑरेंज कैप, देखें बाकी टीमों का हाल

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब को हराकर अंकतालिका में तीसरा स्थान हासिल किया। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 400 रनों के साथ ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाकर रचा नया इतिहास।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 29, 2026 | 09:14 AM

राजस्थान रॉयल्स (Image- IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मंगलवार की शाम मोहाली के न्यू पीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच एक रोमांचक मैच खेला गया। आरआर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पंजाब को उसके घर में हराया। पंजाब की सीजन की यह पहली हार थी।

पीबीकेएस के दिए 223 रन के लक्ष्य को आरआर ने 19.2 ओवर में 4 विकेट पर 228 रन बनाकर हासिल किया। 26 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाने वाले डोनोवन फरेरा प्लेयर ऑफ द मैच रहे। आइए देखते हैं कि पीबीकेएस और आरआर मैच के बाद अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है।

पंजाब किंग्स टॉप पर मौजूद

पंजाब किंग्स आरआर से मिली हार के बावजूद 8 मैचों से 13 अंक लेकर पहले स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 मैचों से 12 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। पंजाब पर जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स तीसरे स्थान पर है। आरआर के 9 मैचों से 12 अंक हैं।

सम्बंधित ख़बरें

खुले आम स्मोकिंग कर रहे रियान पराग, ड्रेसिंग रूम में उड़ा रहे धुएं का छल्ला, सोशल मीडिया पर VIDEO ने लगाई आग

167 गेंदें और 400 रन…, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL में रचा इतिहास, इस मामले में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने रोका Punjab Kings का विजयी रथ, वैभव-यशस्वी की धांसू पारी, 6 विकेट से जीता मैच

शशांक सिंह को क्या हुआ? राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से हुए बाहर, श्रेयस अय्यर ने बताई असली वजह

क्रमांक टीम मैच (M) जीत (W) हार (L) नेट रन रेट (NRR) अंक (Pts) पिछले 5 मैच
1 PBKS 8 6 1 +1.043 13 ✔ ✔ ✔ ✔ ✖
2 RCB 8 6 2 +1.919 12 ✔ ✔ ✖ ✔ ✔
3 RR 9 6 3 +0.617 12 ✖ ✖ ✔ ✖ ✔
4 SRH 8 5 3 +0.815 10 ✖ ✔ ✔ ✔ ✔
5 GT 8 4 4 -0.475 8 ✔ ✔ ✖ ✖ ✔
6 CSK 8 3 5 -0.121 6 ✔ ✔ ✖ ✔ ✖
7 DC 8 3 5 -1.060 6 ✖ ✔ ✖ ✖ ✖
8 KKR 8 2 5 -0.751 5 ✖ ✖ ✖ ✔ ✔
9 MI 7 2 5 -0.736 4 ✖ ✖ ✖ ✔ ✖
10 LSG 8 2 6 -1.106 4 ✖ ✖ ✖ ✖ ✖

सनराइजर्स हैदराबाद 8 मैचों में 10 अंक के साथ चौथे, गुजरात टाइटंस 8 मैचों से 8 अंक लेकर पांचवें, चेन्नई सुपर किंग्स 8 मैचों से 6 अंक लेकर छठे, दिल्ली कैपिटल्स 8 मैचों से 6 अंक लेकर सातवें, कोलकाता नाइट राइडर्स 8 मैचों से 5 अंक लेकर आठवें, मुंबई इंडियंस 7 मैचों से 4 अंक लेकर नौवें और लखनऊ सुपर जायंट्स 8 मैचों से 4 अंक लेकर दसवें स्थान पर है।

वैभव सूर्यवंशी के सिर पर ऑरेंज कैप

समान अंकों के बावजूद कई टीमों की रैंकिंग में उनकी रन रेट की वजह से अंतर है। पंजाब किंग्स-आरआर मैच के बाद ऑरेंज कैप में धारक में बदलाव हुआ है। ऑरेंज कैप एक बार फिर से आरआर के 15 साल के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पास चली गई है।

यह भी पढ़ें- IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने रोका Punjab Kings का विजयी रथ, वैभव-यशस्वी की धांसू पारी, 6 विकेट से जीता मैच

पंजाब के खिलाफ 16 गेंदों पर 43 रन बनाने वाले वैभव के 9 मैचों में 400 रन हो गए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 37 छक्के और 34 चौके निकले हैं। पर्पल कैप आरसीबी के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास है। भुवनेश्वर ने 8 मैचों में 14 विकेट लिए हैं।

Ipl 2026 points table update rr vs pbks vaibhav suryavanshi orange cap

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 29, 2026 | 09:14 AM

Topics:  

  • IPL 2026
  • Rajasthan Royals
  • Vaibhav Sooryavanshi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.