ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जांयट्स की कप्तानी, फ्रेंचाइजी ने पोस्ट कर दी जानकारी
Rishabh Pant: लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही। सीजन खत्म होने से पहले ही अब टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने अपना पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
ऋषभ पंत (Image- IANS)
Rishabh Pant Quits LSG Captaincy: आईपीएल 2026 अभी खत्म भी नहीं हुआ है कि इस्तीफों का दौर शुरू हो गया। लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही। सीजन खत्म होने से पहले ही अब टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने अपना पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है। 2025 सीजन से पहले उनको यह जिम्मेदारी दी गई थी। ऋषभ पंत को हाल में ही भारतीय टेस्ट टीम की उपकप्तानी से भी हटाया गया है।
Official announcement. pic.twitter.com/7WeOwpkDr6 — Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) May 29, 2026
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल 2026 का सीजन बेहद निराशाजनक साबित हुआ, जिसके बाद टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने कप्तानी पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक बयान जारी कर इस खबर की पुष्टि भी कर दी है। लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि ऋषभ पंत ने खुद टीम मैनेजमेंट से कप्तानी की जिम्मेदारी छोड़ने की इच्छा जताई थी। इसके बाद टीम प्रबंधन ने उनकी अपील को स्वीकार कर लिया। अब पंत तत्काल प्रभाव से कप्तान पद से हट चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान की नई पैंतरेबाजी, वैभव सूर्यवंशी को बताया ‘लप्पेबाज’ खिलाड़ी जैसा, तुलना सुनकर भड़के क्रिकेट फैंस
विदर्भ के ऑलराउंडर हर्ष दुबे बोले- जडेजा का विकल्प नहीं, टीम इंडिया में बनानी है अलग पहचान
अब चश्मा लगाकर घूम नहीं सकेंगे क्रिकेटर्स… BCCI ने IPL फाइनल से पहले लिया बड़ा फैसला, बताई ये वजह
नवभारत निशानेबाज: सूर्यवंशी के रूप में आया तूफान, राजस्थान रॉयल की अनोखी शान
LSG ने जारी किया बयान
लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ऑफिशियल बयान जारी किया है। फ्रेंचाइजी ने अपने बयान में कहा कि ‘लखनऊ सुपर जायंट्स यह जानकारी देना चाहता है कि ऋषभ पंत ने खुद को कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त करने की गुजारिश की थी, और फ्रेंचाइजी ने उनकी इस बात को तुरंत मान लिया है।’
LSG ने अपने बयान में आगे कहा गया कि ऋषभ खुद इस रिक्वेस्ट के साथ हमारे पास आए थे और हमने उनकी बात का सम्मान किया। इस तरह के फैसले कभी आसान नहीं होते। एलएसजी ने कहा कि कप्तान के तौर पर ऋषभ ने ड्रेसिंग रूम में जो योगदान दिया, उसके लिए हम उनके आभारी हैं. अब हमारा पूरा ध्यान पूरी टीम को फिर से मजबूत बनाने और बेहतर नतीजे हासिल करने पर है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की नई पैंतरेबाजी, वैभव सूर्यवंशी को बताया ‘लप्पेबाज’ खिलाड़ी जैसा, तुलना सुनकर भड़के क्रिकेट फैंस
लखनऊ सुपर जाइंट्स का खराब प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपरजाइंट्स का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। टीम पूरे सीजन में संतुलन बनाने के लिए संघर्ष करती दिखी और प्लेऑफ की दौड़ में भी ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सकी। ऐसे में लगातार मिल रही आलोचनाओं के बीच पंत का यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि फ्रेंचाइजी ने अभी नए कप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आगामी सीजन में टीम की कमान किस खिलाड़ी को सौंपी जाएगी।
